टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच की जमकर धुनाई की। इस धुनाई के बाद लीच क्रिकेट छोड़ने की सोच की सोच रहे थे, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। उन्हें (लीच) विश्वास नहीं था कि वह फिर से क्रिकेट खेलना चाहेंगे।
2 of 5
जैक लीच
- फोटो : ट्विटर @jackleach1991
दरअसल, पहली बार भारत दौरे पर आए लीच ने स्काई स्पोर्ट्स में लिखा है, 'यह मेरा भारत का पहला दौरा है और शुरुआत बेहद कड़ी रही। पहले टेस्ट मैच में जीत के दौरान कई तरह की भावनाओं से गुजरा और मुझे लगता है कि यही वजह है कि हम क्रिकेट को इतना पसंद करते हैं।'
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
उन्होंने कहा, 'तीसरे दिन आठ ओवर में 77 रन गंवाने के बाद मुझे यकीन नहीं था कि मैं फिर से क्रिकेट खेलना चाहूंगा इसलिए मुझे वास्तव में गर्व है कि मैंने वापसी की और टीम की जीत में योगदान दिया। कौन सोच सकता है कि खेल आपको इतना कड़ा अहसास देगा जबकि हमने मैच 227 रन से जीता।'
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@WisdenIndia
लीच ने आगे कहा, 'चौथे दिन के आखिर में मैंने जिस गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया था उसको मैं आगामी मैचों में भी ध्यान में रखूंगा। मुझे उन जैसे बल्लेबाज को शानदार गेंद पर आउट करके अच्छा लगा।'
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
बता दें कि पंत ने तीसरे दिन जमकर धुनाई की। 32वें ओवर में जैक लीच को मिडविकेट पर दो लगातार छक्के जड़ते हुए भारत पर सब दबाव खत्म कर दिया। पंत यहीं नहीं रुके। इस दौरान उन्होंने 40 गेंदों में चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था। पंत ने पहली पारी में पंत ने 88 गेंदों पर 91 रन बनाए थे।