फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL media rights auction updates

IPL के मीडिया राइट्स स्टार इंडिया को मिले, BCCI को मिलेंगे 16347 करोड़ रुपये

Mon, 04 Sep 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 04 Sep 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
IPL media rights auction updates
आईपीएल 2017 - फोटो : ipl official web

बीसीसीआई ने IPL के मीडिया राइट्स के लिए स्टार इंडिया को चुन लिया है। कंपनी को 16347 करोड़ रुपये पर आगामी पांच साल के लिए मीडिया के राइट्स दिए गए हैं। नीलामी के बाद बीसीसीआई ने स्टार इंडिया और सोनी को अंतिम प्रतियाेगी के रूप में चुना था। जिनमें से स्टार इंडिया ने बाजी मार ली। नीलामी के बाद बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने विजेता कंपनी स्टार इंडिया के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन


नीलामी के बाद स्टार इंडिया को 2018 से 2022 तक के लिए भारत में टीवी और डिजिटल राइट्स तथा बाकी दु‌निया के लिए भी टीवी और डिजिटल के अधिकार मिल गए हैं। आईपीएल मीडियाअधिकारों को दो भागों में ब्रॉडकास्ट और डिजिटल (इंटरनेट तथा मोबाइल) में बांटा गया है।
विज्ञापन


विश्व की शीर्ष कंपनियों ने सोमवार को विभिन्न अधिकारों को खरीदने के लिए अपना पूरा जोर लगाया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया राइट्स की नीलामी मुंबई में हुई। 24 आईटीटी में से सिर्फ 14 ने ही आईपीएल के मीडिया राइट्स नीलामी में हिस्सा लिया। याहू, अमेजन और ईएसपीएन डिजिटल ने इससे दूरी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया राइट्स नीलामी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। इसमें दिग्गज कंपनियों ने अगले पांच सालों के लिए इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार खरीदने पर बोली लगाई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उम्मीद जताई थी कि मीडिया राइट्स की नीलामी के दौरान अप्रत्याशित बोली लग सकती है। हितों के टकराव के कारण आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने अपने आप को इस प्रक्रिया से अलग कर लिया था।

मीडिया राइट्स (अधिकारों) को टीवी और डिजिटल की श्रेणियों में बांटा गया है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि 2018 से 2022 तक के लिए दिए जाने वाले इन राइट्स की बोली से बोर्ड की 20 हजार करोड़ रुपए की कमाई होगी।  

इसमें भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी अधिकार के साथ तेजी से बढ़ते डिजिटल मीडिया के लिए अधिकारों की बोली भी शामिल रही। इसके अलावा पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे प्रमुख इंटरनेशनल मार्केट के साथ वैश्विक टीवी मीडिया अधिकार शामिल है। 

 
आईपीएल के डिजिटल राइट्स के अधिकार 2015 में तीन वर्षों के लिये नोवा डिजिटल ने 30212 करोड़ रुपये में खरीदा था।  

इस बोली में शामिल होने के लिये पिछले साल 18 कंपनियों ने दस्तावेज खरीदे थे, इन कंपनियों में स्टार इंडिया, अमेजन सेलर्स र्सिवसेज, फॉलोऑन इंटरेक्टिव मीडिया, ताज टीवी इंडिया, सोनी पिक्चर्स नेटवक्र्स, टाइम्स इंटरनेट, सुपरस्पोर्ट इंटरनेशनल, रिलायंस जियो डिजिटल, गल्फ डीटीएच एफजेड एलएलसी, ग्रुप एम मीडिया, बी इन, ईकोनेट मीडिया, स्काई यूके, ईएसपीएन डिजिटल मीडिया, बीटीजी लीगल र्सिवसेज, बीटी पीएलसी, ट्विटर और फेसबुक इंक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed