{"_id":"5e757ec88ebc3e76cd7eb80c","slug":"ipl-franchises-and-bcci-will-do-conference-call-and-decide-fate-of-13th-edition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 के आयोजन को लेकर इस दिन होगी चर्चा, फ्रेंचाइजियों के साथ बोर्ड करेगा बातचीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 के आयोजन को लेकर इस दिन होगी चर्चा, फ्रेंचाइजियों के साथ बोर्ड करेगा बातचीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आयोजन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी मंगलवार को लीग फ्रेंचाइजी के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल करेगा। एएनआई न्यूज एजेंसी ने बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि बोर्ड अधिकारी और इस टी-20 लीग की सभी फ्रेंचाइजी मंगलवार को आईपीएल-2020 के बारे में चर्चा करेंगे। यह चर्चा कॉन्फ्रेंस कॉल पर होगी।
2 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने गत 13 मार्च को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एहतियात के तौर पर 15 अप्रैल तक इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित करने का फैसला किया। बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को भी घर से काम करने के लिए कहा था। देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई कार्यालय बंद हो गया है, इसलिए वहां कोई बैठक नहीं हो सकती।
3 of 4
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 230 के पार हो गई है, जिसमें 32 विदेशी भी शामिल हैं। देश में इस संक्रमण से अब तक 23 लोग ठीक भी हो गए हैं। आईपीएल के 13वें सत्र का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने इस लीग को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
किरण रिजिजू
- फोटो : Twitter
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि आईपीएल 2020 के आयोजन पर फैसला 15 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि खतरनाक कोरोना वायरस के कारण मौजूदा स्थिति को देखने के बाद ही 15 अप्रैल के बाद नई एडवाइजरी जारी की जाएगी। रिजिजू ने कहा कि क्रिकेट के मसलों पर फैसला बीसीसीआई को लेना होता है। इस बीमारी का असर सीधे तौर पर देश के नागिरकों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल के बाद सरकार स्थिति के हिसाब से नई एडवाइजरी जारी करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।