फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: SRH beat MI by 7 wicket

सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

Tue, 19 Apr 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
IPL-9: SRH beat MI by 7 wicket

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और कप्तान डेविड वॉर्नर (90*) की आतिशी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर आईपीएल-9 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इससे पहले, हैदराबाद ने दो मुकाबले खेले थे और दोनों में उसे हार मिली थी। मुंबई की ओर से रखे गए 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम ने 15 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
विज्ञापन


वॉर्नर ने मोजेज हेनरिक्स (20) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े जबकि दीपक हुड्डा (17*) के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 45 रन की अविजित साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर ने 59 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन को दो रन के निजी योग पर टिम साउदी ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद वॉर्नर ने हेनरिक्स के साथ मोर्चा संभाला और कुल स्कोर को 50 रन के पार ले गए। हेनरिक्स के आउट होने के बाद वॉर्नर ने इयोन मोर्गन (11) के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने कुल स्कोर को 100 रन तक पहुंचाया। मुंबई की ओर से तीनों विकेट साउदी ने चटकाए। इससे पहले, 






 

रायडू की फिफ्टी से संभली मुंबई, कप्तान रोहित शर्मा हो गए फेल

IPL-9: SRH beat MI by 7 wicket

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लेकिन मुंबई को पहले ही ओवर में झटका लग गया। किवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने आज के मैच से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की उसे यादगार नहीं बना सके। गुप्टिल महज 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए।

शुरुआती झटके से मुंबई अभी उबर रही थी कि चौथे ओवर में उसने दूसरे ओपनर पार्थिव पटेल (10) का विकेट गंवा दिया। यह सफलता तेज गेंदबाज बरिंदर सरां के खाते में गई। मुंबई के लिए झटके लगने बंद नहीं हुए क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा भी 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए, फिर जोस बटलर 11 रन चलते बने।

हालांकि टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि अंबाती रायडू ने एक छोर संभाले रखा और क्रूनाल पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। रायडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रह सके। सरां ने उन्हें 54 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया।

क्रूनाल ने भी तेजी से बल्लेबाजी की और 14वें ओवर में बिपुल शर्मा की गेंद पर 3 छक्के लगाते हुए कुल 26 रन जोड़ लिए। रायडू के जाने के बाद क्रूनाल का साथ देने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। लेकिन हार्दिक भी यहां पर फेल हो गए। उन्हें मुस्ताफिजुर रहमान ने 19वें ओवर में बोल्ड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed