फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2025: csk vs mi ms dhoni deepak chahar bonding on ground thala hit bat on back video goes viral

Video: मैदान पर दिखा एमएस धोनी-दीपक चाहर का याराना, हाथ मिलाने आए पूर्व साथी के साथ थाला ने ऐसे किया मजाक

Mon, 24 Mar 2025 08:17 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 24 Mar 2025 08:17 AM IST
सार

आईपीएल के तीसरे मैच की समाप्ति के बाद दोनों टीमें मैदान पर हाथ मिलाने के लिए मैदान पर पहुंचीं। धोनी और रचिन रवींद्र पहले ही मैदान पर मौजूद थे। इस दौरान जब दीपक चाहर धोनी के करीब पहुंचे तो पूर्व कप्तान ने उनके पीछे से बल्ला मारा और दोनों मुस्कुराने लगे। धोनी और चाहर की ये बॉन्डिंग देखकर अन्य खिलाड़ी और प्रशंसकों की हंसी छूट गई।

विज्ञापन
ipl 2025: csk vs mi ms dhoni deepak chahar bonding on ground thala hit bat on back video goes viral
धोनी-चाहर की मस्ती - फोटो : Jiohotstar/Starsports (videograb)

विस्तार

क्रिकेट का महाकुंभ कही जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है। कभी एक टीम में खेलने वाले खिलाड़ी अब एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबले में देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी और दीपक चाहर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरे। दोनों पहले एक ही टीम का हिस्सा थे। स्टार गेंदबाज चाहर सीएसके के लिए खेलते थे, लेकिन मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। अब वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। मुकाबले के बाद दोनों को एक साथ मस्ती करते देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CSK vs MI: चेपॉक पर फिर दिखा माही का जलवा, मैदान पर आते ही 'थाला-थाला...' की गूंज; फैंस ने ऐसे किया स्वागत
विज्ञापन

मैदान पर दिखी धोनी और चाहर की बॉन्डिंग
आईपीएल के तीसरे मैच की समाप्ति के बाद दोनों टीमें हाथ मिलाने के लिए मैदान पर पहुंचीं। धोनी और रचिन रवींद्र पहले ही मैदान पर मौजूद थे। इस दौरान जब दीपक चाहर धोनी के करीब पहुंचे तो पूर्व कप्तान ने उनके पीछे से बल्ला मारा और दोनों मुस्कुराने लगे। धोनी और चाहर की ये बॉन्डिंग देखकर अन्य खिलाड़ी और प्रशंसकों की हंसी छूट गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, आईपीएल की मेगा नीलामी में मुंबई ने दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने 15 गेंदों में 28* रन बनाए, इसके बाद राहुल त्रिपाठी का विकेट चटकाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ipl 2025: csk vs mi ms dhoni deepak chahar bonding on ground thala hit bat on back video goes viral
चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : ANI
मैच में क्या हुआ?
रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को चार विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में पहला मैच खेलने उतरी मुंबई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2012 के बाद से मुंबई सत्र का पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह उनकी पहले मैच में लगातार 13वीं हार है। 

ये भी पढ़ें: CSK vs MI: सत्र के पहले मैच में मुंबई की लगातार 13वीं हार, 2012 में आखिरी बार जीती; चेन्नई ने की शानदार शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed