फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: SRH vs KKR Sachin Tendulkar impress with KKR bowler Harshit rana final spell

IPL 2024: केकेआर के इस खिलाड़ी से प्रभावित हुए क्रिकेट के भगवान, तारीफ के पुल बांधे

Sun, 24 Mar 2024 02:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Mar 2024 02:38 PM IST
सार

सचिन ने मैच के अहम प्वाइंट पर आकर यॉर्कर फेंकने के बजाए धीमी गेंद डालने पर हर्षित की सराहना की। सचिन ने साथ ही सनराइजर्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की भी तारीफ की जो टीम को मैच जिताने के करीब पहुंच गए थे।

विज्ञापन
IPL 2024: SRH vs KKR Sachin Tendulkar impress with KKR bowler Harshit rana final spell
हर्षित राणा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर कभी भी किसी उम्दा खिलाड़ी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। सचिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए। सचिन ने मैच के अहम प्वाइंट पर आकर यॉर्कर फेंकने के बजाए धीमी गेंद डालने पर हर्षित की सराहना की। सचिन ने साथ ही सनराइजर्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की भी तारीफ की जो टीम को मैच जिताने के करीब पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


कोलकाता ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में हैदराबाद क्लासेन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत जीत की दहलीज तक पहुंच गया था। हैदराबाद को अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे और लग रहा था कि क्लासेन टीम को मैच जीता देंगें, लेकिन हर्षित ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लासेन को आउट कर हैदराबाद की उम्मीद तोड़ दी। कोलकाता ने इस मैच में हैदराबाद को चार रन से हराया और आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। 
विज्ञापन


हर्षित की रणनीति से प्रभावित हुए सचिन
केकेआर और हैदराबाद के बीच शनिवार को ईडन गार्डेंस में खेले गए मैच के बाद सचिन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, हमें इस मैच में दो शानदार पारियां देखने मिली। पहले फिल सॉल्ट ने अगुआई करते हुए मोर्चा संभाला और फिर रसेल ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने सुनिश्चित किया कि टीम लक्ष्य तक पहुंच जाए। हालांकि केकेआर के गेंदबाज हर्षित ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच को केकेआर के पक्ष में समाप्त कराया। हर्षित ने मैच के अहम मौके पर क्लासेन को यॉर्कर डालने के बजाए धीमी गेंद फेंकने का विकल्प चुना। हर्षित ने इस तरह अपनी रणनीति से क्लासेन को आश्चर्यचकित कर दिया। शानदार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मनाक व्यवहार के कारण हर्षित पर लगा जुर्माना
हर्षित ने भले ही अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, लेकिन मैदान पर वह जोश में अपना आपा खो बैठे थे। उन्होंने मयंक अग्रवाल का विकेट लेने के बाद उनके सामने आकर फ्लाइंग किस दी। उनकी यह हरकत मयंक को पसंद नहीं आई। हालांकि मयंक ने हर्षित से कुछ नहीं कहा, लेकिन आईपीएल ने इस व्यवहार के लिए हर्षित पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed