{"_id":"635a3952b9069353360a73b9","slug":"ipl-2023-auction-shardul-thakur-ks-bharat-and-mandeep-singh-could-be-released-by-delhi-capitals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: नीलामी से पहले शार्दुल ठाकुर को बाहर करेगी दिल्ली कैपिटल्स? इन दो खिलाड़ियों पर भी गिर सकती है गाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: नीलामी से पहले शार्दुल ठाकुर को बाहर करेगी दिल्ली कैपिटल्स? इन दो खिलाड़ियों पर भी गिर सकती है गाज
Thu, 27 Oct 2022 01:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:24 PM IST
सार
शार्दुल को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अपनी कीमत को सही साबित नहीं कर पाए। शार्दुल ने 14 मैच में 120 रन बनाए और 15 विकेट लिए।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में हो सकती है। उससे पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स के कैंप से खबर आ रही है कि भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को वह टीम से बाहर कर सकती है। उनके अलावा दो और खिलाड़ियों पर गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन
शार्दुल अभी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स शार्दुल को रिलीज करेगी। शार्दुल के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और बल्लेबाज मंदीप सिंह को भी रिलीज किया जा सकता है। शार्दुल को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अपनी कीमत को सही साबित नहीं कर पाए। शार्दुल ने 14 मैच में 120 रन बनाए और 15 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में शार्दुल ने किया था शानदार प्रदर्शन
31 साल के शार्दुल की इकोनॉमी 10 के करीब रही थी। वहीं, उनका औसत 31.5 का रहा था। शार्दुल ने चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किए थे। इसी कारण नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मोटी रकम देकर खरीदा था। दिल्ली की टीम उन्हें नीलामी में भेजकर कम पैसों में खरीदने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: खराब खाने के विवाद में अनुराग ठाकुर एंट्री, बोले- इस पर गंभीरता से विचार करे ऑस्ट्रेलिया

दिल्ली ने केएस भरत को दो करोड़ और मंदीप सिंह को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। भरत को घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन विकेटकीपर के रूप में गिना जाता है। उन्हें पिछले सीजन में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, मंदीप सिंह ने तीन मैच में सिर्फ 18 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: T20 WC: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार के साथ बिताया समय, पांड्या और चहल ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो
ये भी पढ़ें: T20 WC: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार के साथ बिताया समय, पांड्या और चहल ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो
नीलामी के लिए तारीख और जगह तय नहीं
बीसीसीआई अब तक नीलामी के लिए जगह और तारीख को तय नहीं कर पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार देश से बाहर नीलामी को आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए तुर्की के शहर इस्तांबुल को शॉर्टलिस्ट किया गया है। साथ ही बेंगलुरु के नाम पर भी चर्चा हो रही है। नीलामी के लिए बोर्ड की पहली पसंद इस्तांबुल ही है। अगर वहां बात नहीं बनी तो बेंगलुरु को इसकी मेजबानी मिल सकती है। नवंबर को पहले हफ्ते में होने वाले बैठक के दौरान इस पर फैसला ले लिया जाएगा। कहा जा रहा है कि 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन हो सकता है।