फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Anurag Thakur entry in controversy over bad food said Australia should seriously consider this

T20 World Cup: खराब खाने के विवाद में अनुराग ठाकुर एंट्री, बोले- इस पर गंभीरता से विचार करे ऑस्ट्रेलिया

Thu, 27 Oct 2022 10:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 27 Oct 2022 10:58 AM IST
सार

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के बाद ठंडा खाना देने का आरोप लगाया। साथ ही टीम ने 42 किमी दूर जाकर अभ्यास करने से भी मना कर दिया। इस विवाद पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि यह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

विज्ञापन
T20 World Cup Anurag Thakur entry in controversy over bad food said Australia should seriously consider this
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला सिडनी में होगा। उससे पहले वहां बुधवार को खाने को लेकर विवाद हुआ। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के बाद ठंडा खाना देने का आरोप लगाया। साथ ही टीम ने 42 किमी दूर जाकर अभ्यास करने से भी मना कर दिया। इस विवाद पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि यह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ''दुनिया के भर लोग जब भारत आते हैं तो भारत आयोजन में कोई कमी नहीं छोड़ता। दुनिया भर के देशों को पता है कि भारत के बहुत सारे खिलाड़ी शाकाहारी भी हैं। देश से बाहर जाकर खाने की बड़ी समस्या रहती थी। वेस्टइंडीज जैसे देशों में खाने के लिए ना के बराबर कुछ मिलता था। जब मैं बोर्ड अध्यक्ष और महासचिव था तब कई बार मैं टीम के साथ शेफ और कुक को भेजता था, ताकि खिलाड़ियों को भोजन की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।''
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में इस तरह कि समस्या नहीं आनी चाहिए। वहां भारतीय मूल के काफी लोग हैं। वहां भारतीय व्यंजनों की कमी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में अगर ऐसा हुआ तो वहां के क्रिकेट बोर्ड को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। अगर खिलाड़ी ठीक से खाएंगे नहीं तो अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से किया मना, आईसीसी ने दी सफाई


क्या है पूरा मामला?
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया था कि टीम इंडिया सिडनी में अभ्यास के बाद दिए जाने वाले खाने से खुश नहीं थी। भारतीय खिलाड़ियों को उनके अभ्यास सत्र के बाद गर्म भोजन नहीं दिया गया। खाने के मेन्यू में सैंडविच भी शामिल था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ''टीम इंडिया को जो खाना दिया गया वह अच्छा नहीं था। उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया। उन्होंने आईसीसी को भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा था और अच्छा नहीं था।''

ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO

आईसीसी ने क्या कहा?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भोजन उपलब्ध करा रही है। हैरानी की बात है कि आईसीसी दोपहर के भोजन के बाद कोई गर्म भोजन नहीं दे रही है। द्विपक्षीय सीरीज के दौरान खाने का इंतजाम मेजबान की ओर से होता है। इस विवाद पर आईसीसी के सूत्र ने कहा था कि सभी टीमों को खाने का मेन्यू पहले ही बता दिया गया था। अगर उन्हें समस्या थी तो पहले बताना चाहिए था। फिर भी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed