फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, RCBs intra-squad practice match AB de Villiers slams a cracking century

VIDEO: IPL 2021 से पहले गरजा डीविलियर्स का बल्ला, 10 छक्कों के साथ पूरा किया तूफानी शतक

Wed, 15 Sep 2021 11:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Sep 2021 11:25 AM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल से पहले एक अभ्यास मैच खेला। यह मैच कप्तान विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और डैन क्रिस्चियन के बगैर हुआ, मैच में डीविलियर्स ने तूफानी शतक जड़ा।

विज्ञापन
IPL 2021, RCBs intra-squad practice match  AB de Villiers slams a cracking century
एबी डीविलियर्स - फोटो : screengrab from twitter@rcbtweets

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं। यूएई में आयोजित होने जा रही टी-20 लीग के लिए सभी टीमें और खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। टीमें अपने-अपने तरीके से अभ्यास करते हुए टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी इसी कड़ी में एक अभ्यास मैच खेला। 

विज्ञापन


यह मैच कप्तान विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और डैन क्रिस्चियन के बगैर हुआ क्योंकि ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल एकांतवास में हैं। आरसीबी के स्क्वॉड को आरसीबी ए और आरसीबी बी नाम से दो भागों में बांटा गया, जिसकी अगुवाई हर्षल पटेल और देवदत्त पडीक्कल ने की। डीविलियर्स वाली आरसीबी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरू की। इसके बाद डीविलियर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी के दौरान सात चौके और 10 छक्के लगाए। उनके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी 43 गेंदों में तीन छक्के और चार चौके की मदद से 66 रन जड़े। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर एक बड़ी साझेदारी निभाई और आरसीबी बी के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा।  
विज्ञापन

 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडीक्कल की अगुवाई वाली आरसीबी बी को एक मजबूत शुरुआत मिली। पडीक्कल और केएस भरत ने मिलकर जबरदस्त बल्लेबाजी की। भारत ने 47 गेंदों में 95 रन जड़े जबकि देवदत्त ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके बाद आरसीबी बी ने आखिरी दो गेंदों में तीन में रन बनाकर रोमांचक मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया। 

बता दें कि आरसीबी की टीम इस बार कई रिप्लेसमेंट के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। उसका पहला मुकाबला 20 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed