फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021 Auction: ग्लेन मैक्सवेल के लिए फ्रैंचाइजियों में मची होड़, 14 करोड़ से अधिक में RCB ने खरीदा

Thu, 18 Feb 2021 03:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Feb 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: australian allrounder glenn maxwell sold to RCB in whopping 14.25 cr
स्विच हिटिंग शॉट खेलते मैक्सवेल - फोटो : twitter@cricketcomau

आईपीएल के 14वें सत्र के लिए गुरुवार को चेन्नई में मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी। इसमें एक बार फिर से सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की लगी। पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल ने इस बार अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखी थी। 

IPL 2021 Auction: australian allrounder glenn maxwell sold to RCB in whopping 14.25 cr
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

उनके लिए यहां सबसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने बोली लगाई। लेकिन उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें लेने के लिए होड़ लगी। आखिरकार मैक्सवेल को विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। बता दें कि पंजाब ने मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख में रिलीज किया था।
 

IPL 2021 Auction: australian allrounder glenn maxwell sold to RCB in whopping 14.25 cr
glenn maxwell

बात करें मैक्सवेल के आईपीएल करियर की तो उन्होंने इस टी-20 लीग में 2012 में पहली बार हिस्सा लिया था। इसके बाद वे 2019 को छोड़कर हर सत्र का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने यहां 82 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22 की औसत और 154 की स्ट्राइक रेट से 1505 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 19 विकेट भी हासिल किए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: australian allrounder glenn maxwell sold to RCB in whopping 14.25 cr
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा - फोटो : IPL

ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार ऑलराउंडर ने हालांकि किसी भी सीजन में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। बावजूद इसके अपनी छवि की वजह से वे हर बार बड़ी रकम हासिल करने में सफल रहते हैं। मैक्सवेल ने यूएई में खेले गए 13वें सत्र में बेहद निराशानजक प्रदर्शन किया था। उन्होंने पूरे सीजन में 13 मुकाबले खेले थे लेकिन 15 की औसत और 101 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए थे और तीन विकेट हासिल किए थे। मैक्सवेल पूरे सत्र में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed