फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina IPL 2020 News Suresh raina was not happy with his room or dispute with MS Dhoni was reason behind return from uae to india

IPL 2020: होटल में मिले कमरे से खुश नहीं थे सुरेश रैना, धोनी से विवाद के बाद IPL छोड़ लौटे भारत!

Mon, 31 Aug 2020 06:04 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 Aug 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina IPL 2020 News Suresh raina was not happy with his room or dispute with MS Dhoni was reason behind return from uae to india
suresh raina

इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस की वजह से यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है। इससे पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों टीम के सदस्य और भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के अचानक स्वदेश लौट आने से सभी हैरान रह गए थे। इसके साथ ही अटकलों का दौर शुरू हो गया था।

विज्ञापन


हालांकि अब अटकलों पर कुछ हद तक विराम लगता नजर आ रहा है। साथ ही कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने सुरेश रैना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा है कि सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से आईपीएल 2020 छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। खराब कमरे को लेकर महेंद्र सिंह धोनी से रैना का विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि आईपीएल में खेलने के लिए आठ टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। इन सभी ने कोरोना को लेकर बनाए गए प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद अभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना के दो दिन पहले अचानक स्वदेश लौटने की घटना ने सभी हैरान कर दिया था।

इस मामले को लेकर श्रीनिवासन ने बयान में कहा है कि होटल रूम को लेकर रैना और टीम के कप्तान एमएस धोनी के बीच विवाद हुआ। कैप्टन कूल ने ऑलराउंडर रैना को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया। श्रीनिवासन ने यहां तक कहा कि उनके सिर सफलता चढ़ गई है।

एक साक्षात्कार में श्रीनिवासन ने कहा कि 'रैना के यूं अचानक टीम का साथ छोड़ने से धक्का लगा है, लेकिन कप्तान धोनी ने स्थिति को संभाल लिया है। क्रिकेटर पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स परिवार की तरह है और सभी वरिष्ठ खिलाड़ी साथ रहना सीख चुके हैं।

श्रीनिवासन ने यह भी कहा कि 'रैना एपिसोड से टीम उबर चुकी है। मैं समझता हूं कि अगर आप खुश नहीं हैं तो वापस लौट जाएं। मैं किसी पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं डाल सकता हूं। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है...।' 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि रैना और धोनी के बीच बात हुई है। कप्तान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना के केस बढ़े तो भी चिंता की बात नहीं है। धोनी ने टीम के साथ जूम कॉल पर बात की है और सभी को सुरक्षित रहने को कहा है।

रैना के लौटने की आशा

पूर्व आईसीसी अध्यक्ष को विश्वास है कि सुरेश रैना लौट आएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह वापस आना चाहेंगे। सीजन शुरू नहीं हुआ है और उन्हें भान होगा कि वह क्या (11 करोड़ रुपये सैलरी) छोड़कर गए हैं।' बता दें कि इससे पहले कयास थे कि रैना इसलिए आईपीएल छोड़कर लौट आए हैं, क्योंकि पठानकोट में उनके रिश्तेदारों पर डकैतों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी।

यह है मामला
बता दें कि सीएसके 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। तभी से रैना होटल के कमरे से खुश नहीं थे और वह कोरोना को लेकर कठोर प्रोटोकॉल चाहते थे। वह धोनी के जैसा रूम चाहते थे, क्योंकि उन्हें अपने रूम की बालकनी पसंद नहीं थी। इस बीच सीएसके की टीम के दो खिलाड़ियों (तेज गेंदबाज दीपक चाहर और विकेटकीपर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़) समेत कुल 13 सदस्य जब कोरोना पॉजिटिव हुए तो रैना का डर और भी बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed