आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत शनिवार, 23 मार्च से शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।
सज गया मंच, निकल पड़ी 'विराट सेना', सीएसके से होगा IPL का पहला मैच
Off to Chennai ✈✈ #teamrcb #ipl
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को पहले खिताब की तलाश है। टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन खिताब से वंचित रही है। 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली थी।
इस बार टीम ने नौ नए खिलाड़ी शामिल किए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और दक्षिण अफ्रीका के हेनरी क्लासेन शामिल हैं। ब्रेंडन मैककुलम, कोरी एंडरसन, क्रिस वोक्स को रिलीज कर दिया है। क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस में और मनदीप किंग्स इलेवन में चले गए हैं। घरेलू क्रिकेटरों में अक्शदीप नाथ, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे के पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है।
पिछली बार तो टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। बल्लेबाजी में विराट और डीविलियर्स के अलावा हेटमायरऔर कोलिन डी ग्रैंडहोम से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में उमेश यादव, टिम साउदी, नाथन कूल्टर नाइल, युजवेंद्र चहल और मोइन अली होंगे।