फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस भारतीय खिलाड़ी ने पत्नी संग खेली होली, फोटो पोस्ट कर देशवासियों को दी मुबारकबाद

Thu, 21 Mar 2019 04:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 21 Mar 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
mayank agarwal celebrate holi with his wife and wishing everyone have a colourful year ahead
mayank agarwal

देशभर में होली का त्योहार आज  बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के अलावा देश की नामी हस्तियां भी होली के रंग में रंगीन हैं। ऐसे में टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए देशवासियों को होली की बधाई दी है।


 

mayank agarwal celebrate holi with his wife and wishing everyone have a colourful year ahead
mayank agarwal

28 वर्षीय अग्रवाल अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोटो पोस्ट कर होली की मुबारकबाद दी है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं! आप सब के लिए आगे आने वाला वर्ष रंगीन हो!'
 


mayank agarwal celebrate holi with his wife and wishing everyone have a colourful year ahead
mayank agarwal

बता दें कि ये वही मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खइलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट (मेलबर्न) में पहली हाफ सेंचुरी लगाकर इतिहास रचा था। उन्होंने 76 रन की शानदार पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mayank agarwal celebrate holi with his wife and wishing everyone have a colourful year ahead
Mayank Agarwal

वह डेब्यू पर ऑस्ट्रेलिया में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। इसके साथ ही भारत की तरफ से विदेश में डेब्यू करने वाले ओपनर खिलाड़ियों में यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर था। 2013 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट शुरू करने वाले मयंक का शुरुआती खेल औसत ही था। मगर पिछले कुछ समय में उनके खेल में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। इसकी शुरुआत 2017 के घरेलू सेशन में हुई। 

विज्ञापन
mayank agarwal celebrate holi with his wife and wishing everyone have a colourful year ahead
मयंक अग्रवाल

इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मयंक ने अपने खेल का अंदाज ही बदल दिया। साल 2017 में हैदराबाद के खिलाफ दोनों पारियों में शून्य बनाने के बाद ठीक अगले ही मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ मयंक अग्रवाल ने 304 की नाबाद पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed