IPL 2018: KKR ने राजस्थान के अभेद किले में मारी सेंध, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचे 'नाइटराइडर्स'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉबिन उथप्पा और सुनील नरेन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर कब्जा कर लिया है। कैरीबियाई खिलाड़ी सुनील नरेन (35) और रॉबिन उथप्पा ने (48) उपयोगी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीजन-11 के इस 15वें मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में केकेआर के सामने 161 रन की चुनौती रखी थी।
मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को क्रिस लिन के रूप में पहला बड़ा झटका लगा। राजस्थान के गेंदबाज के गोथम ने पहले ही ओवर में ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन को शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर मैदान से चलता किया। इसके बाद टीम के स्कोर को नरेन और उथप्पा ने मिलकर आगे बढ़ाया। कोलकाता के लिए उपयोगी पारी खेलने के बाद सुनील नरेन 35 के स्कोर पर रन हुए। अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ने वाले सुनील को जयदेव उनाडकट ने रनआउट किया।
इसके बाद आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने रॉबिन उथप्पा का बाउंड्री पर शानदार कैच लपककर मैच में राजस्थान की वापसी करवाई। उथप्पा ने 36 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। अर्धशतक से चूके उथप्पा अपना काम कर चुके थे।
हालांकि पिछले मैच की तरह इस मैच के हीरो भी नितीश राणा रहे। नितीश ने 27 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन की बेहतरीन पारी खेली। मैच में उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। नितीश के शानदार प्रदर्शन के के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी की बात करें तो कोलकाता की तरफ से टॉम कुरैन और नितीष राणा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं पीयूष चावला, कुलदीप यादव और शिवम मावी के खाते में एक-एक विकेट आए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने (36) और डार्सी शॉर्ट ने सर्वाधिक (44) रन की पारी खेली। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाते हुए 19 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। रहाणे को केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
राजस्थान रॉयल्स को संजू सैमसन के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। संजू को तेज गेंदबाज शिवम मावी ने कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। पिछले मैच में धमाकेदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने एक चौके की मदद से सिर्फ सात रन का योगदान दिया। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश राणा ने राजस्थान के ओपनर डार्सी शॉर्ट को क्लीन बोल्ड किया। अर्धशतक से चूके शॉर्ट ने 43 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली।
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स का फ्लॉप शो यहां भी जारी रहा। स्टोक्स 14 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर नितीश राणा को कैच थमा बैठे। इसके बाद केकेआर के तेज गेंदबाज टॉम कुरैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को एक के बाद एक लगातार दो झटके दिए। उन्होंने के गोथम (12) और गोपाल को शून्य के स्कोर पर क्रीज से चलता किया। कोलकाता नाइटराइडर्स के लेग स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने राजस्थान की टीम को सातवां झटका दिया। राजस्थान का आखिरी विकेट धवल कुलकर्णी (03) के रूप में गिरा।
राजस्थान की तरफ से स्पिन गेंदबाज के गोथम एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। गोथम ने चार ओवर में 23 रन देकर दो अहम खिलाड़ियों को शिकार बनाया। उन्होंने क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा को डगआउट किया। इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर ने पांच मैचों में तीन में जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स चार में से दो मैच गंवाने के बाद अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है।