{"_id":"58efb4bc4f1c1b9d36cf8e7e","slug":"ipl-2017-match-12-preview-royal-challengers-banglore-vs-mumbai-indians","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: मुंबई इंडियंस के खिलाफ RCB के लिए आज मैदान में उतरेंगे विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: मुंबई इंडियंस के खिलाफ RCB के लिए आज मैदान में उतरेंगे विराट कोहली
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली के फिट होकर लौटने के बाद रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के रांची टेस्ट में कोहली के कंधे में चोट लग गई थी। उसके बाद से ही भारतीय कप्तान मैदान से दूर थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।
कोहली की अनुपस्थिति में टीम को तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल कोहली ने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे जिसमें चार शतक शामिल थे। इस सीजन में आरसीबी को खिलाड़ियों की चोट को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ी है। लोकेश राहुल चोट को लेकर पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं जबकि युवा सरफराज खान के टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैच के दौरान चोट लग गई।
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के खाते में अब तक दो जीत और एक हार दर्ज है। मुंबई के लिए नीतीश राणा अभी तक सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। ओपनर पार्थिव पटेल और जोस बटलर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले दो मैचों में बल्ले से चमके हैं तो उनके भाई क्रुणाल ने केकेआर और हैदराबाद के खिलाफ गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।

Trending Videos
क्रिस गेल की फॉर्म है चिंता, बाहर बैठना पड़ सकता है
क्रिस गेल
- फोटो : NDTV
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल की फॉर्म को लेकर चिंतित है। वेस्टइंडीज के गेल आईपीएल-10 में अभी अपने आतिशी तेवर नहीं दिखा पाए हैं। पिछली दस पारियों की बात करें तो उनके बल्ले से एक भी अर्द्धशतक नहीं निकला है। केदार जाधव जरूर अच्छे टच में नजर आ रहे हैं जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 37 गेंदों पर 69 रन बनाकर जीत दिलाने में मदद की थी।
संभावित अंतिम एकादश
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, बिली स्टेनलेक
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नितीश राणा, केरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल मैकलेनेघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह