फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 1 Sunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bengaluru

IPL 10 में सनराइजर्स ने किया जीत से आगाज, युवी ने 27 गेंदों में ठोंके 62 रन

Thu, 06 Apr 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 06 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 1 Sunrisers Hyderabad Vs Royal Challengers Bengaluru
युवराज सिंह - फोटो : ESPN
आईपीएल-10 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेजर्स बैंगलौर को 35 रन से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जवाब में बैंगलौर की टीम 172 पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स के लिए युवराज ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। युवी ने अपनी 27 गेंदों की पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े।
विज्ञापन


मोइसेज ऑनरीकेज ने 37 गेंदो में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। धवन ने भी 40 रनों का योगदान दिया। दीपक हूडा और बेन कटिंग 16-16 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। 7 में 5 गेंदबाजों ने प्रतिओवर 10 से ज्यादा की औसत से रन लुटाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, यजुवेंद्र चहल और स्टुअर्ट बिन्नी ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 172 रन ही बना सकी। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की कमी इस टीम को खूब खली। क्रिस गेल ने 32, केदार जाधव ने 31, ट्रेविस हेड ने 30, मंदीप सिंह ने 24 और शेन वॉटसन ने 22 रन बनाए। कोई भी बल्लेबाजी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील न कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद के लिए आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान ने 2-2 विकेट तथा बिपुल शर्मा और दीपक हूडा ने 1-1 विकेट चटकाया। युवराज सिंह को उनकी शानदार पारी और 2 कैच लपकने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed