फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10: delhi daredevils shreyas iyer out due to chikenpocks

IPL-10: दिल्ली के लिए बढ़ी परेशानी, अय्यर को हुआ चिकन पॉक्स

Tue, 04 Apr 2017 11:51 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Tue, 04 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
IPL 10: delhi daredevils shreyas iyer out due to chikenpocks
श्रेयस अय्यर

आईपीएल के दसवें सीजन का आगाज बुधवार से हो रहा है। लेकिन उससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बड़ी परेशानी में फंस गई है। दिल्ली के ओपनर श्रेयस अय्यर चिकनपॉक्स होने के कारण आईपील-10 के शुरुआती दौर से बाहर होना पड़ा है। दिल्ली को इस सीजन का पहला मैच 8 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ बंगलूरू में खेलना है। ऐसे में उनके जल्दी फिट होने की उम्मीद कम ही है। वह फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले भी दिल्ली के कई खिलाड़ी आईपीएल के हालिया सीजन से बाहर हो चुके हैं जिनमें दक्षिण अफ्रीकी विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और जेपी डुमिनी प्रमुख हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी चोट के कारण दिल्ली की ओर से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


श्रेयस अय्यर के बाहर होने से दिल्ली की लिए पारी की शुरुआत की समस्या खड़ी हो गई है। डिकॉक और श्रेयस के बाहर होने के बाद दिल्ली किस जोड़ी के साथ पारी की शुरुआत करे यह टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट के चोटिल होने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका नहीं मिला। श्रेयस दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से दो सीजन खेल चुके हैं। साल 2015 में दिल्ली के लिए पहले सीजन में अय्यर ने 439 रन बनाए थे। वह आईपीएल के आठवें सीजन में दिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज थे। पिछले सीजन में उनके बल्ले का जादू नहीं चला। 2016 में वह 6 मैचों में केवल 30 रन ही बना पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed