{"_id":"58e3bdd74f1c1b41485b412a","slug":"ipl-10-8-venues-to-have-separate-opening-ceremonies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार अलग अंदाज में होगी आईपीएल सेरेमनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस बार अलग अंदाज में होगी आईपीएल सेरेमनी
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
Updated Wed, 05 Apr 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल उद्घाटन समारोह
इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के दसवें सीजन के लिए बीसीसीआई और आयोजक पूरी तरह तैयार हैं। आईपीएल-10 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले जिस तरह 9 सीजन में एक ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होता था वैसा नजारा इस बार दिखाई नहीं देगा।
इस बार आईपीएल में खेल रही आठों टीमों के होम वेन्यू पर खेले जाने वाले पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को ओपनिंग सेरेमनी के नए प्रारूप की घोषणा आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने की।

Trending Videos
मेजबान शहर की संस्कृति और परंपरा की दिखेगी झलक
राजीव शुक्ला
- फोटो : getty
राजीव शुक्ला ने कहा, इस साल ओपनिंग सेरेमनी में हुए बदलाव को मेरा आईडिया कहना पूरी तरह गलत होगा। सभी सदस्यों ने साथ बैठकर यह निर्णय लिया कि आईपीएल की मेजबानी करने वाले शहरों में अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। ऐसा करने से आठ शहरों के दर्शक आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का सीधे लुत्फ उठा सकेंगे।
ओपनिंग सरेमनी में मेजबानी करने वाले शहर की संस्कृति और परंपरा को जगह मिलेगी। इसके साथ-साथ आईपीएल के पिछले संस्करणों की झलक और बॉलीवुड कलाकारों का स्टेज पर्फार्मेंस इन उद्धाटन समारोह में दिखाई देगा।
उद्घाटन समारोह में पिछले सीजन की तरह बॉलीवुड के कलाकार शिरकत करेंगे। हर वेन्यू पर दर्शकों को अगल-अलग फिल्मी सितारों की झलक दिखाई देगी। हैदराबाद में होने वाले उद्घाटन समारोह में एमी जैक्सन शिरकत करेंगी। इसके अलावा रितेश देशमुख, टाइगर श्राफ, परिणिती चोपड़ा जैसे कलाकार उदघाटन समारोहों में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।