फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   intresting facts about former indian cricket team ms dhoni

जब रात में 15 हजार फीट से कूदे थे माही, जानिए और Facts

Thu, 05 Jan 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
intresting facts about former indian cricket team ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 (2007 में), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013 में) का खिताब जीत चुका है।

विज्ञापन


धोनी का पहला प्यार फ़ुटबॉल रहा है। वे अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। फ़ुटबॉल से उनका प्रेम रह रहकर ज़ाहिर होता रहा है। इंडियन सुपर लीग में वे चेन्नई एफ़सी टीम के मालिक भी हैं। फ़ुटबॉल के बाद उन्हें बैडमिंटन भी ख़ूब पसंद था।
विज्ञापन


इन खेलों के अलावा धोनी को मोटर रेसिंग से भी ख़ासा लगाव रहा है। उन्होंने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी अपने बालों के स्टाइल के लिए भी मशहूर रहे हैं। कभी लंबे बालों के लिए जाने जाने वाले धोनी समय समय पर हेयर स्टाइल बदलते रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी फिल्म स्टार जॉन अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15, 000 फ़ीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई्ं

intresting facts about former indian cricket team ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी कई बार ये कह चुके हैं कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था। 2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने।

उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15, 000 फ़ीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई्ं, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गईं थीं। महेंद्र सिंह धोनी मोटर बाइक्स के ख़ासे दीवाने हैं। उनके पास दो दर्जन आधुनिकतम मोटर बाइक मौजूद हैं। इसके अलावा उन्हें कारों का भी बड़ा शौक़ है। उनके पास हमर जैसी कई महंगी कारें हैं।

पहली नौकरी 

intresting facts about former indian cricket team ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई हाई प्रोफाइल अभिनेत्रियों से जोड़ा गया। लेकिन उन्होंने चार जुलाई, 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी की। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।

एमएस धोनी को बतौर क्रिकेटर पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। इसके बाद वे एयर इंडिया की नौकरी करने लगे। इसके बाद वे एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अधिकारी बन गए।

एमएस धोनी दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने से पहले उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये सालाना थी, जिसमें अभी भी बहुत ज़्यादा की कमी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed