फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IndvsPak: What Pakistani thinks, who will win Champions Trophy title on Sunday

कौन जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, ये है पाकिस्तानियों की राय! 

Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
IndvsPak: What Pakistani thinks, who will win Champions Trophy title on Sunday
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Blogspot
भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर और पूर्व खिलाड़ियों के बीच टेलीविजन चैनलों पर जंग चल रही है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिरकार एक आम पाकिस्तानी नागरिक रविवार को होने वाले महामुकाबले को लेकर क्या सोच रहे हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के जाने-माने अंग्रेजी अखबार द डॉन ने रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर एक ऑन लॉइन पोल किया है। पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया है, आपकी नजर में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम विजयी होगी। पोल के जवाब में 24,176 पाठकों ने अपनी राय रखी। 
विज्ञापन


 

भारत के पक्ष में पड़े अधिकांश वोट

IndvsPak: What Pakistani thinks, who will win Champions Trophy title on Sunday
india vs pakistan - फोटो : pti
कुल पाठकों में से 17,193 यानी 71.12 प्रतिशत लोगों की राय है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतेगी। केवल 28.88 प्रतिशत पाठकों ने पाकिस्तान की जीत के समर्थन में अपना मत जाहिर किया है।


भारत चौथी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है जबकि पाकिस्तान को पहली बार फाइनल में पहुंचने का मौका मिला है। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन भी है और दो बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। ऐसे में दवाब तो पाकिस्तान पर ही होगा जो आईसीसी रैंकिंग में आठवें पायदान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed