फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: धोनी और कोहली ने नहीं की प्रैक्टिस, क्रिकेट के बजाय इस खेल का उठाया मजा

Sat, 28 Oct 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Sat, 28 Oct 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
 INDvNZ: team india playing different games on an off including virat and dhoni  
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वन-डे रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिये दोनों टीमें कानपुर पहुंच चुकी हैं।




 INDvNZ: team india playing different games on an off including virat and dhoni  
विराट कोहली - फोटो : twitter

तीसरे वन-डे से पूर्व टीम इंडिया के कप्तान विराट और धोनी समेत अन्य खिलाड़ी दूसरे खेलों का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया ने क्रिकेट प्रैक्टिस से खुद को दूर रखा ताकि आराम कर सके और खिलाड़ी मैच के लिए तरोताजा रह सके। 'विराट ब्रिगेड' शनिवार को क्रिकेट के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।

 INDvNZ: team india playing different games on an off including virat and dhoni  
एम एस धोनी - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया, जिसमें विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी स्नूकर खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे ट्वीट में कोहली और टीम के बाकी खिलाड़ी, जिसमें हार्दिक पांड्या, युजवेन्द्र चहल, और मनीष पांडे जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
 INDvNZ: team india playing different games on an off including virat and dhoni  
हार्दिक पांड्या - फोटो : Twitter

टीम इंडिया के मौजूदा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मशीन की सहारे स्ट्रेचिंग करते नजर आ रहे हैं। ग्रीन पार्क में मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया नेट पर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देगी। मगर उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जिम प्रैक्टिस किया।
 

विज्ञापन
 INDvNZ: team india playing different games on an off including virat and dhoni  
टीम इंडिया

बता दें कि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलना पड़ी थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए दूसरे वन-डे में वापसी की और न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। तीसरा मुकाबला रविवार को कानपुर में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed