{"_id":"5ac8111d4f1c1bbe618b5ee1","slug":"indian-women-cricket-team-defeat-england-in-first-odi-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीम की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत, सीरीज में 1-0 से आगे भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेट टीम की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत, सीरीज में 1-0 से आगे भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
smriti mandhana
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (86) की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक वनडे में इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पांच गेंद शेष रहते नौ विकेट पर 208 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मेजबान टीम की ओर से हरमनप्रीत (21) और दीप्ति शर्मा (24) ने मंधाना के साथ उपयोगी साझेदारियां की।
विज्ञापन
इससे पहले पूनम यादव (4/30) और एकता बिष्ट (3/49) की धारदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम 49.3 ओवर में 207 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से डेनियल व्याट (27) और टैमी ब्यूमोंट (37) ने 71 रन जोड़े। एफसी विल्सन ने 45 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भारत-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज खेली गई थी। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड और भारत को पछाड़कर इस सीरीज पर कब्जा किया था।
विज्ञापन