फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian T20 Captain Suryakumar Yadav declared fit by National cricket Academy to play Duleep Trophy final round

Report: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत के लिए आई राहत की खबर, सूर्यकुमार यादव फिट हुए

Wed, 18 Sep 2024 07:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Sep 2024 07:27 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी में अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली इंडिया बी टीम में सरफराज खान की जगह लेंगे। इंडिया बी का सामना अनंतपुर में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले इंडिया डी से होना है।

विज्ञापन
Indian T20 Captain Suryakumar Yadav declared fit by National cricket Academy to play Duleep Trophy final round
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले राहत की खबर मिली और उसके टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव फिट घोषित हो गए हैं। भारत को गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। सूर्यकुमार यादव टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। सूर्यकुमार को हालांकि अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने दलीप ट्रॉफी का अंतिम दौर खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल राउंड की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। 
विज्ञापन

सरफराज खान की जगह लेंगे सूर्यकुमार
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी में अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली इंडिया बी टीम में सरफराज खान की जगह लेंगे। इंडिया बी का सामना अनंतपुर में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले इंडिया डी से होना है। सरफराज गुरुवार से चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच का हिस्सा हैं जिस कारण वह दलीप ट्रॉफी में आगे नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने एहतियातन दलीप ट्रॉफी के शुरुआती दौर से नाम वापस ले लिया था। सूर्यकुमार को अंगूठे में चोट लगी थी जिससे वह उबर रहे थे। दलीप ट्रॉफी से पहले सूर्यकुमार कोयंबटुर में बुची बाबू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन बल्ला पकड़ने के दौरान वह असहज महसूस कर रहे थे।    सूर्यकुमार पिछले साल जून-जुलाई में दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और तब से वह किसी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखाई दिए। हालांकि, कुछ दिनों पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जगह बनाने की इच्छा जताई थी। सूर्यकुमार ने पिछले महीने कहा था, कई लोग ऐसे हैं जो कड़ी मेहनत करके टीम में जगह बनाना चाहते हैं और यहां तक कि मैं भी फिर से टीम में शामिल होना चाहता हूं। मैंने टेस्ट से ही भारत के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद चोटिल हो गया था। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें मौका मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाया। फिलहाल वे मौके के हकदार हैं। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से वापसी कर सकते हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव अक्तूबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। सूर्यकुमार ने जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कमान संभाली थी। अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का हिस्सा रहे तो रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के शुरुआती दौर का हिस्सा नहीं होंगे जिसकी शुरुआत 11 अक्तूबर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed