फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Players are not happy with Strict rules by BCCI Rohit Sharma words in Press Conference revealed

Team India: विदेशी दौरे पर परिवार को ले जाने की पाबंदी से खुश नहीं हैं खिलाड़ी, रोहित की बातों से हुआ खुलासा

Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
सार

रोहित जब मीडिया को संबोधित करने के लिए कुर्सी पर बैठे तो वह अगरकर के साथ कुछ बात कर रहे थे। रोहित को नहीं पता था कि माइक की आवाज ऑन है। रोहित इस दौरान अगरकर से बीसीसीआई के उस फैसले के बारे में बात करते दिखे जिसमें बोर्ड ने विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों के परिवार की भागीदारी सीमित कर दी थी।

विज्ञापन
Indian Players are not happy with Strict rules by BCCI Rohit Sharma words in Press Conference revealed
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया। इसकी घोषणा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की। भारतीय टीम चुनने के लिए रोहित और अगरकर के बीच लंबी चर्चा हुई जिस कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हुई। 
विज्ञापन

पत्रकार काफी देर से अगरकर और रोहित का प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने का इंतजार कर रहे थे। रोहित जब मीडिया को संबोधित करने के लिए कुर्सी पर बैठे तो वह अगरकर के साथ कुछ बात कर रहे थे। रोहित को नहीं पता था कि माइक की आवाज ऑन है। रोहित इस दौरान अगरकर से बीसीसीआई के उस फैसले के बारे में बात करते दिखे जिसमें बोर्ड ने विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों के परिवार की भागीदारी सीमित कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे को सचिव से बात करनी पड़ेगी'
रोहित अगरकर से बोलते सुनाई दिए, 'मुझे वापस सचिव के साथ बैठना पड़ेगा। ये सब चीज फैमिली का, अब सब मेरे को पूछ रहे हैं।' दिलचस्प बात है कि रोहित इतना कहकर रुक गए और पत्रकारों से बात करने लगे। इस पर कोई प्रतिक्रिया आती उससे पहले ही अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत कर दी और चैंपियंस ट्रॉफी तथा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया। जब रोहित से दिशा-निर्देशों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, आपको इन नियमों के बारे में किसने बताया? क्या यह बीसीसीआई के आधिकारिक हैंडल से आया है? इसे आधिकारिक तौर पर आने दें।
 
विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में नहीं चल रहा सब सही?
रोहित की बातों से यह स्पष्ट हो गया है कि ड्रेसिंग रूम में सब सही नहीं चल रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी हार के बाद बीसीसीआई ने कड़े फैसले लिए थे जिसमें 45 दिन से अधिक के विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों को परिवार को दो सप्ताह तक ही अपने साथ रखने की अनुमति दी गई थी। आमतौर पर खिलाड़ी पत्नी या परिवार के अन्य सदस्यों को दौरों पर साथ रखते हैं, लेकिन बीसीसीआई ने इस पर सख्त रवैया अपनाया था। 

क्या है 10 सूत्रीय नीति?
बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर दिशा-निर्देशों की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया की खबरों में ये 10 सूत्री निर्देश सामने आ चुके हैं। इसके अनुसार, बीसीसीआई ने इसके अलावा सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया गया था और विदेशी दौरे पर निजी स्टाफ पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा खिलाड़ी सीरीज के दौरान व्यक्तिगत विज्ञापन की शूटिंग भी नहीं कर पाएंगे। 10 सूत्रीय नीति का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीसीसीआई कार्रवाई करेगा। अब से खिलाड़ियों को दौरे में अलग से यात्रा की अनुमति नहीं होगी तथा मैच के जल्दी समाप्त होने पर उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा। 

यह नीति राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अनुशासन और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर सूपड़ा साफ होने के बाद टीम में गुट बनने और खिलाड़ियों के एकसाथ न बैठने की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में बीसीसीआई ने इस नीति को लागू करना आवश्यक समझा ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिबद्धता को बेहतर किया जा सके।

स्टार कल्चर खत्म करना चाहते हैं गौतम
बीसीसीआई ने यह कदम मुख्य कोच गौतम गंभीर के कहने पर किया है। कोच ने स्टार कल्चर को खत्म करने की मांग की है। गंभीर ने टीम के हालिया खराब प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में इन प्रतिबंधों की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed