फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Squad for Champions Trophy 2025 vs 2017 Comparison Check Captain Vice Captain and Players List

Champions Trophy: 2017 से कितनी बदली भारतीय टीम? कप्तान बदला...दो खिलाड़ियों को छोड़कर पूरा बल्लेबाजी क्रम नया

Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
सार

India Champions Trophy Squad 2025 vs 2017 : नौ खिलाड़ी जो पिछले संस्करण में भारतीय टीम का हिस्सा थे, वह मौजूदा टीम में नहीं हैं। भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम तो पूरा बदल गया है। कप्तान रोहित और विराट कोहली को छोड़कर हर बल्लेबाज नया है। आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
India Squad for Champions Trophy 2025 vs 2017 Comparison Check Captain Vice Captain and Players List
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम दुबई जाएगी। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। वहीं, बाकी टीमें अपने मैच पाकिस्तान में खेलेंगी। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट का फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट आठ साल बाद खेला जाएगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। 2017 में इंग्लैंड की मेजबानी में हुए पिछले संस्करण में फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। तब की भारतीय टीम और मौजूदा भारतीय टीम में काफी बदलाव आए हैं। कई खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया तो कुछ अब टीम में नहीं हैं। नौ खिलाड़ी जो पिछले संस्करण में भारतीय टीम का हिस्सा थे, वह मौजूदा टीम में नहीं हैं। भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम तो पूरा बदल गया है। कप्तान रोहित और विराट कोहली को छोड़कर हर बल्लेबाज नया है। आइए जानते हैं... 
विज्ञापन

India Squad for Champions Trophy 2025 vs 2017 Comparison Check Captain Vice Captain and Players List
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : अमर उजाला
2017 में कौन-कौन से खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा थे?
2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई थी। इनमें आठ बल्लेबाज, चार ऑलराउंडर और चार गेंदबाज थे। तब विराट कोहली कप्तान थे और अनिल कुंबले टीम के कोच थे। विराट के अलावा टीम में बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और युवराज सिंह शामिल थे। इनमें से विराट और रोहित को छोड़ दें तो बाकी कोई बल्लेबाज अब टीम का हिस्सा नहीं है। युवी, धोनी, धवन और कार्तिक संन्यास ले चुके हैं। रहाणे टीम में नहीं हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा थे। जाधव और अश्विन संन्यास ले चुके हैं। वहीं, जडेजा और पांड्या अभी भी टीम में शामिल हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और उमेश यादव के कंधों पर था। भुवी और उमेश पिछले काफी समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि बुमराह और शमी को मौका दिया गया है। यानी धवन, धोनी, कार्तिक, रहाणे, युवराज, मनीष, अश्विन, केदार, भुवनेश्वर और उमेश पिछली चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा थे और अब नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India Squad for Champions Trophy 2025 vs 2017 Comparison Check Captain Vice Captain and Players List
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा कौन-कौन?
मौजूदा टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं और कोच गौतम गंभीर हैं। वहीं, रोहित के अलावा विराट तो हैं, लेकिन बाकी पूरा बल्लेबाजी क्रम बदल गया है। इस टीम में रोहित के साथी ओपनर के तौर पर दो विकल्प हैं। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टीम का हिस्सा हैं। वहीं, धोनी और कार्तिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऋषभ पंत और केएल राहुल टीम का हिस्सा हैं। रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर टीम का हिस्सा हैं, जबकि युवराज की जगह अक्षर पटेल टीम का हिस्सा हैं। अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर और केदार जाधव की जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज टीम का हिस्सा हैं। भुवनेश्वर की जगह कुलदीप यादव और उमेश की जगह अर्शदीप को मौका दिया गया है। यानी मौजूदा टीम के सिर्फ छह खिलाड़ी 2017 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे और नौ खिलाड़ी बदल गए हैं। ये नौ खिलाड़ी पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे। 

विज्ञापन

India Squad for Champions Trophy 2025 vs 2017 Comparison Check Captain Vice Captain and Players List
भारत का शेड्यूल - फोटो : X
भारत का शेड्यूल
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का गैप मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार 2013 में जीता है। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed