{"_id":"678b731292590cf3fa0ef413","slug":"champions-trophy-2025-ind-vs-pak-head-to-head-record-india-vs-new-zealand-bangladesh-stats-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: ग्रुप-ए की बाकी तीन टीमों के खिलाफ भारत का कैसा है रिकॉर्ड? PAK के खिलाफ जीत कम, हार ज्यादा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: ग्रुप-ए की बाकी तीन टीमों के खिलाफ भारत का कैसा है रिकॉर्ड? PAK के खिलाफ जीत कम, हार ज्यादा
Sat, 18 Jan 2025 03:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 18 Jan 2025 03:37 PM IST
सार
भारत का सफर आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ तो हम इस टूर्नामेंट में मैच जीतने से ज्यादा हारे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : Twitter ICC BCCI PCB BCB
Please wait...
विस्तार
आठ साल बाद वापसी कर रहे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। शनिवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये टीम की घोषणा की। 15 सदस्यीय टीम में सात बल्लेबाज, चार ऑलराउंडर और चार गेंदबाज हैं। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जबकि फाइनल मैच नौ मार्च को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा दुबई इसके मैच की मेजबानी करेंगे।
भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में अपने मुकाबले खेलेंगी। भारत को डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें ग्रुप-बी में हैं। भारत का सफर आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ तो हम इस टूर्नामेंट में मैच जीतने से ज्यादा हारे हैं। आइए जानते हैं कि किस टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है...

- फोटो : Twitter
पाकिस्तान
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें 23 फरवरी को आमने-सामने आएंगी। दुबई में यह मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मिनी विश्व कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीत से ज्यादा हार मिली है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पांच बार आमने सामने आ चुकी हैं और दो में टीम इंडिया को जीत मिली। तीन बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इसमें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी शामिल है। हालांकि, सभी प्रकार के आईसीसी टूर्नामेंट्स यानी चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे विश्व, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो 21 बार भिड़ंत हुई है। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि चार मुकाबलों में पाकिस्तान को जीत मिली। एक मैच टाई रहा है। भारत को पिछली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से हार 2021 में मिली थी, जब टी20 विश्व कप में बाबर आजम की टीम ने कोहली की अगुआई वाली टीम को 10 विकेट से हराया था। वनडे में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्तान कुल 135 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें 57 मैच भारत ने और 73 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। पांच मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

न्यूजीलैंड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को मुकाबला होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने आई है। साल 2000 में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। 2023 वनडे विश्व कप में ही भारत ने कीवियों से पार पाया था, वरना न्यूजीलैंड की टीम ज्यादातर मौकों पर हावी रही है। दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में कुल 22 बार आमने-सामने आ चुकी है। इनमें से सिर्फ छह मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 15 मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। सीमित ओवरों के आईसीसी टूर्नामेंट के मैच में भारत को न्यूजीलैंड से पिछली हार 2021 में मिली थी, जब टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत को दुबई में ही आठ विकेट से हराया था। ओवरऑल वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कुल 118 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने 60 मैचों में और कीवियों ने 50 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा, जबकि सात मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

बांग्लादेश
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगा। आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमें कुल 17 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें भारतीय टीम का दबदबा रहा है। टीम इंडिया ने 17 में से 16 मैच जीते हैं, जबकि एक में हार मिली है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का आमना-सामने सिर्फ एक बार हुआ है। 2017 में बर्मिंघम में खेले गए उस मुकाबले में भारतीय टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट्स में बांग्लादेश से एकमात्र हार 2007 वनडे विश्व कप में मिली थी। तब पोर्ट ऑफ स्पेन में बांग्लादेश ने भारत को पांच विकेट से हराया था। ओवरऑल वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कुल 118 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने 60 मैचों में और कीवियों ने 50 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा, जबकि सात मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

ये भी पढ़ें...
Champions Trophy: 2017 से कितनी बदली भारतीय टीम? कप्तान बदला...दो खिलाड़ियों को छोड़कर पूरा बल्लेबाजी क्रम नया
Team India: विदेशी दौरे पर परिवार को ले जाने की पाबंदी पर खुश नहीं हैं खिलाड़ी, रोहित की बातों से हुआ खुलासा
CT 2025 India Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित करेंगे कप्तानी; शमी की वापसी, सिराज बाहर