भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नया वीडियो बनाया है, जिसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर नजर आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बीसीसीआई की टीम मास्क फोर्स मुहिम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज का सबसे अहम टास्क...टीम मास्क फोर्स का हिस्सा बनें। छोटा लेकिन जरूरी बचाव हमें सुरक्षित रख सकता है। इसके बारे में जानकारी फैलाना जरूरी बात है।’
2 of 7
मास्क फोर्स
- फोटो : bcci
‘टीम मास्क फोर्स’ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए बनाई गई है। बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘टीम इंडिया अब टीम मास्क फोर्स है। ‘इंडिया फाइट कोरोना’ से जुड़ें और केंद्र सरकार का सेतु आरोग्य मोबाइल एप्प डाउनलोड करें।’
3 of 7
घर पर तैयार मास्क के साथ विराट
- फोटो : bcci
भारतीय कप्तान कोहली ने वीडियो में कहा, ‘भारतीय टीम का सदस्य होना फख्र की बात है, लेकिन हम आज एक बड़ी टीम ‘टीम मास्क फोर्स’ बना रहे हैं।’
4 of 7
घर पर तैयार मास्क के साथ सचिन तेंदुलकर
- फोटो : BCCI
तेंदुलकर ने कहा, ‘कम ऑन इंडिया। मास्क बनाइए और मास्क फोर्स का हिस्सा बनिए। 20 सेकंड तक हाथ धोइए और सामाजिक दूरी बनाए रखिए।’
5 of 7
घर पर तैयार मास्क के साथ रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने कहा, ‘मास्क फोर्स का हिस्सा बनना आसान है। घर पर बैठकर मास्क बनाइए, जैसे मैने अपने लिए बनाया है।’