भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के बीच अपने खेलने के दिनों में मैदान पर और पिछले कुछ अरसे से सोशल मीडिया पर तकरार जगजाहिर है और गंभीर ने एक बार फिर अफरीदी को करारा जवाब देते हुए 2007 विश्व कप के फाइनल की याद दिलाई।
2 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : ट्विटर
ताजा मामला अफरीदी की आत्मकथा 'गेम चेंजर' में गंभीर के बारे में लिखी गई घटना के मीडिया में आने के बाद का है। यह किताब पिछले साल जारी हुई है। अफरीदी ने इसमें गंभीर के व्यवहार और रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ 'एटीट्यूड' की समस्या है।किताब के इस अंश का मीडिया में जिक्र होने के बाद गंभीर ने ट्विटर के जरिये अफरीदी को जवाब दिया।
3 of 6
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
उन्होंने शनिवार को कहा, 'जिसे अपनी उम्र याद नहीं, वह मेरे रिकॉर्ड को कैसे याद रखेगा। अफरीदी मैं आपको एक रिकार्ड याद दिलाता हूं। 2007 में टी-20 विश्व कप का फाइनल, मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान था। गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन बनाए थे जबकि अफरीदी ने एक गेंद में शून्य रन।'
4 of 6
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
भारतीय खिलाड़ी ने कहा, 'इससे भी जरूरी चीज यह हम विश्व कप जीते। और हां, मैं झूठे, देशद्रोही और अवसरवादियों के प्रति सख्त रवैया रखता हूँ।'
5 of 6
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social Media
अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्हें गौतम गंभीर और दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के खिलाफ खेलना बहुत पसंद था क्योंकि ये दोनों ही छींटाकशी पर प्रतिक्रिया देते थे। उन्होंने गंभीर के बारे में लिखा, 'कुछ प्रतिद्वंद्विता व्यक्तिगत थी, कुछ पेशेवर, लेकिन गंभीर का मामला अलग था। बहुत खराब गौतम। उसका व्यवहार अच्छा नहीं था।'