फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricketer Parvez Rasool chew chewing gums During national anthem

राष्ट्रगान के समय चुइंगम चबाने पर सोशल मीडिया पर बवाल

Fri, 27 Jan 2017 11:02 AM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए Updated Fri, 27 Jan 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
Indian cricketer Parvez Rasool chew chewing gums During national anthem
भारत प्रशासित कश्मीर से आने वाले क्रिकेटर परवेज रसूल ने कानपुर में भारत के लिए अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय और पहला टी20 क्रिकेट मैच खेल रहे थे। परवेज रसूल मैदान में उतरते ही ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगे। एक और जहां लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे थे,
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनके चुइंगम खाने पर सवाल उठा रहे थे। चिन्मय जावेलकर (@CricfreakTweets) ने लिखा, "राष्ट्रगान के दौरान परवेज रसूल को आराम से खड़ा देखकर और चुइंगम चबाते देखकर दुख हुआ। 
विज्ञापन

 

Indian cricketer Parvez Rasool chew chewing gums During national anthem
वो भारत की जर्सी पहन सकते हैं, लेकिन राष्ट्रगान गा नहीं सकते।" क्षितिज शर्मा (@iitian_kshitij) ने ट्वीट किया, "भारत की टीम जहां राष्ट्रगान के लिए खड़ी है, परवेज रसूल चुइंगम चबा रहे हैं। उम्मीद है बीसीसीआई और विराट कोहली उन्हें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और तमीज सिखाएंगे।"

अजीत सिंह तोमर (@velocetee) ने लिखा, "परवेज रसूल जी राष्ट्रगान के दौरान विश्राम में खड़े रहना और गम चबाने का क्या मतलब है। अब आप एक राष्ट्रीय व्यक्तित्व हैं।" दिलीप शर्मा (@benigntumour) ने लिखा, "क्या ये सिर्फ मैंने ही देखा या परवेज वाकई में राष्ट्रगान का अपमान कर रहे थे? वो गा नहीं रहे थे बल्कि चुइंगम गम चबा रहे थे।"
 

Indian cricketer Parvez Rasool chew chewing gums During national anthem
दूसरी ओर, लोग उन्हें मुबारकबाद भी दे रहे हैं। अनिकेत बाबूता (@Myself_Abz) ने ट्वीट किया, "जम्मू और कश्मीर परवेज रसूल के नाम से खुश हो रहा होगा। हमारे लिए क्या ग़जब दिन है। गणतंत्र दिवस के दिन एक कश्मीरी भारत को सिर ऊँचा करेगा।"

वहीं प्रदीप परिहार (@PardeepParihar) ने ट्वीट किया, "एक और जहां कश्मीर के कुछ युवा पत्थरबाजी में व्यस्त हैं, वहीं परवेज रसूल हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमें तुम पर गर्व है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed