फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Coach Rahul Dravid Praises suryakumar yadav said he is a joy to watch

T20 WC 2022: सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए कोच द्रविड़, बताया- वह क्यों हैं दुनिया हैं नंबर एक टी20 बल्लेबाज

Sun, 06 Nov 2022 08:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 08:23 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेल जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का स्कोर 186 रन तक पहुंचा दिया। इस पारी के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने उनकी जमकर तारीफ की।
 

विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravid Praises suryakumar yadav said he is a joy to watch
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 राउंड में भारत के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 186 रन तक पहुंचा दिया। उनकी बल्लेबाजी देखकर सभी उनके दीवाने हो गए। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी मैच के बाद सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार ने इस मैच में छह चौके और चार छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी के चलते भारत ने जिम्बाब्वे के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया और दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे की टीम का मनोबल गिर चुका था। उनकी इस पारी पर द्रविड़ ने कहा कि जिस स्ट्राइक रेस से वह रन बनाते हैं, उसके साथ लगातार बड़ी पारियां खेलना आसान नहीं है। टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार ने 75 की औसत और 193.96 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

T20 WC: किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान पर शाहीन ने थपथपाई अपनी पीठ, बोले- अच्छी टीमें हार...

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “यही कारण है कि वह इस समय दुनिया में नंबर एक टी20 बल्लेबाज है, क्योंकि इस प्रारूप में वह उस निरंतरता और स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाता है, जो किसी दूसरे बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। जिस तरह से वह खेल रहा है, वह शानदार है। वह अपनी प्रक्रियाओं, अपनी रणनीति में बहुत स्पष्ट रहा है और मुझे लगता है कि उसने बहुत मेहनत की है। सूर्या के बारे में एक बात यह है कि उन्होंने अपने खेल और फिटनेस के बारे में सोचकर नेट्स में कितनी मेहनत की है। अगर मैं कुछ साल पहले के सूर्यकुमार को देखता हूं कि वह अपने शरीर की देखभाल कैसे करता है और वह अपनी फिटनेस पर कितना समय व्यतीत करता है, तो वह मैदान पर और बाहर कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कार कमा रहा है।"

उन्होंने कहा, "जब वह फॉर्म में होता है तो उसे बल्लेबाजी करते हुए देखना सुखद है। वह बिना किसी संदेह के एक बेहतरीन प्रदर्शनी करता है।" सूर्यकुमार इस विश्व कप में विराट कोहली और नीदरलैंड के मैक्स ओ'डॉड के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed