फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shaheen Afridi said good teams don't fall after losing as Pakistan reaches Semi Final of T20 WC 2022

T20 WC: किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान पर शाहीन ने थपथपाई अपनी पीठ, बोले- अच्छी टीमें हार...

Sun, 06 Nov 2022 07:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 07:49 PM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ हारने के बाद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल से लगभग बाहर हो गई थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंच दिया। 
 

विज्ञापन
Shaheen Afridi said good teams don't fall after losing as Pakistan reaches Semi Final of T20 WC 2022
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंच चुकी है। अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया और लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान को अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए थे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड से हार गई और पाकिस्तान को सेमीफाइनल खेलने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अपने आखिरी तीन मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, बांग्लादेश को हराया। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपनी टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अच्छी टीमें हार के बाद बिखरती नहीं हैं। अफरीदी ने बताया कि पाकिस्तान के टूर्नामेंट में अपने पहले दो मैच हारने के बाद कप्तान बाबर आजम ने बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

T20 WC: उलटफेरों के बीच ग्रुप दो में शीर्ष पर रहा भारत, जिम्बाब्वे को हराया, सूर्या दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा “अच्छा क्रिकेट खेलने का श्रेय पूरी टीम को जाता है। यहां तक कि जिन दो मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, हम आखिरी गेंद पर हारे। जैसा हम सोच रहे थे, परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे, लेकिन अच्छी टीमें हारने के बाद नहीं गिरतीं। कप्तान ने भी एक बड़ी भूमिका निभाई, क्योंकि उन्होंने टीम का मनोबल बढ़ाया। हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और यही एक बड़ी वजह है कि हमने मैच जीता।'

शाहीन ने चोट से वापसी के बाद पाकिस्तान के लिए पहले तीन मैचों में केवल एक विकेट लिया। हालांकि, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को धराशायी करने के बाद अपनी लय हासिल की। रविवार को, शाहीन ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

PAK vs BAN: पाकिस्तान के खिलाफ 'बेईमानी' का शिकार हुए शाकिब अल हसन, रवि शास्त्री और आकाश चोपड़ा ने बताई सच्चाई

यह पुरस्कार जीतने के बाद उन्होंने कहा "चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं है और मैं केवल अपना 100 प्रतिशत दे सकता हूं। यह एक ऐसी चोट थी जिसे ठीक होने में समय लगा। मैं थोड़ा जल्दी आ गया, क्योंकि विश्व कप का समय हो गया था।"

शाहीन ने बांग्लादेश के खिलाफ चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने लिटन दास, मोसाद्देक हसैन, नुरुल हसन और तस्किन अहमद के विकेट हासिल किए। शाहीन ने यह भी कहा कि एडिलेड में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। वह बोले “विकेट थोड़ा मुश्किल था और शॉट खेलना आसान नहीं था। स्पिनरों को हिट करना आसान नहीं था और गेंद रिवर्स भी कर रही थी। कुल मिलाकर हमने अच्छा किया, लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed