फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India wicket-keeper Rishabh Pant advised young players to aim for playing Indian Team not only in IPL

IPL: पंत की युवा खिलाड़ियों को सलाह, बोले- आईपीएल के अलावा राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर ध्यान दें

Tue, 11 Mar 2025 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Mar 2025 04:17 PM IST
सार

पंत का मानना है कि खिलाड़ी आईपीएल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं जो स्वाभाविक है, लेकिन इन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने पर भी ध्यान लगाना चाहिए। आईपीएल 2025 की शुरुआत होने वाली है और इसका आगामी सीजन 22 मार्च से होगा।

विज्ञापन
India wicket-keeper Rishabh Pant advised young players to aim for playing Indian Team not only in IPL
गिल और पंत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है। पंत चाहते हैं कि यह खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के अलावा राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर भी ध्यान लगाएं। पंत का मानना है कि खिलाड़ी आईपीएल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं जो स्वाभाविक है, लेकिन इन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने पर भी ध्यान लगाना चाहिए। आईपीएल 2025 की शुरुआत होने वाली है और इसका आगामी सीजन 22 मार्च से होगा।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे पंत 
पंत हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। पंत को हालांकि एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। पंत इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स की कमान संभालेंगे। उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचा था
पंत ने कहा,  बचपन से मेरा एक ही सपना था, भारत की तरफ से खेलना। मैंने कभी आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचा। मुझे लगता है कि लोग आज आईपीएल पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। निश्चित तौर पर यह बहुत बड़ा मंच है लेकिन मेरा मानना है कि अगर आपका लक्ष्य देश की तरफ से खेलना है तो चीजें अनुकूल होती जाएंगी और इनमें आईपीएल भी शामिल है। यदि आप इस तरह की बड़ी सोच रखते हैं तो सफलता आपका अनुसरण करेगी। मैं हमेशा सोचता था कि मुझे एक दिन भारत की तरफ से खेलना है और ईश्वर के आशीर्वाद से मुझे 18 साल की उम्र में यह मौका मिला और मैं इसके लिए आभारी हूं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल की तैयारी में जुटे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े कप्तान
विज्ञापन

पंत को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और उनका ट्रेडमार्क शॉट एक हाथ से छक्का लगाना है। ऐसा करने में अक्सर बल्ला उनके हाथ से छूट जाता है। पंत ने बताया कि ऐसा क्यों होता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेरे निचले हाथ की ग्रिप ढीली होती है। मैं अपने निचले हाथ का उपयोग केवल थोड़ा मदद के लिए करता हूं लेकिन कभी-कभी यह हावी हो जाता है। इसलिए मैं अपने ऊपरी हाथ की ग्रिप को कसकर रखता हूं। जब गेंद बहुत अधिक बाहर या शॉर्ट पिच हो तो शॉट लगाना आसान नहीं होता है। इस तरह के शॉट खेलने में सफलता की दर 30 या 40 प्रतिशत हो सकती है लेकिन मैच की परिस्थितियों को देखते हुए मैं यह जोखिम लेने के लिए तैयार रहता हूं। मेरी मानसिकता इसी तरह की है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल शुरू होने में 12 दिन शेष, दिल्ली ने अबतक घोषित नहीं किया कप्तान; ये दो खिलाड़ी दौड़ में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed