{"_id":"67d00a61e1988190fe030c31","slug":"after-guiding-india-to-glory-in-the-champions-trophy-in-dubai-hardik-pandya-has-joined-the-mumbai-indians-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल की तैयारी में जुटे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल की तैयारी में जुटे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े कप्तान
Tue, 11 Mar 2025 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Mar 2025 03:33 PM IST
सार
हार्दिक ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने 24.75 के औसत से 99 रन बनाए और 5.83 की इकॉनोमी से चार विकेट लिए।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद अब आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुट गए हैं। हार्दिक ऑलराउंड क्षमताओं के कारण मुंबई टीम में मजबूती प्रदान करते हैं। वह भारतीय टीम का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसने हाल ही में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन
पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे हार्दिक
हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे, लेकिन वह 23 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले टीम के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पर आईपीएल 2024 के दौरान एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। मुंबई की टीम पिछले सत्र में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी जिस कारण उन पर लगा प्रतिबंध आईपीएल 2025 में लागू होगा।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक पर यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि मुंबई पर आईपीएल 2024 के दौरान तीन बार धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया था। लीग के नियम के अनुसार, अगर टीम एक ही सत्र में तीन बार धीमी ओवर के नियम का उल्लंघन करती है तो कप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाता है। यही कारण है कि हार्दिक पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
ये भी पढ़े: BCCI: T20 विश्व कप की तरह इस बार क्यों नहीं हुआ सम्मान समारोह? खिलाड़ी भी चुपचाप स्वदेश लौटे, सामने आई जानकारी
ये भी पढ़े: BCCI: T20 विश्व कप की तरह इस बार क्यों नहीं हुआ सम्मान समारोह? खिलाड़ी भी चुपचाप स्वदेश लौटे, सामने आई जानकारी
चैंपियंस ट्रॉफी में दिया था योगदान
हार्दिक ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने 24.75 के औसत से 99 रन बनाए और 5.83 की इकॉनोमी से चार विकेट लिए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में हार्दिक पर मोहम्मद शमी के साथ नई गेंद से जिम्मेदारी संभालने की जिम्मेदारी थी। हार्दिक ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद खुशी जताई थी और कहा था कि वो सपना पूरा हुआ जो 2017 में अधूरा रह गया था।

आईसीसी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जीत ने हार्दिक को 2017 के टूर्नामेंट में पाकिस्तान से भारत की हार की कड़वी यादों को मिटाने में भी मदद की जिसका वह भी हिस्सा थे। हार्दिक ने कहा था, मैं कह सकता हूं कि एक अधूरा सपना पूरा हो गया, लेकिन आठ साल बहुत लंबा समय होता है। आठ साल में जीवन में बहुत कुछ हुआ, लेकिन साथ ही जीतना और वह भी भारत के लिए, मेरे लिए यह बहुत-बहुत महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: भारतीय कप्तान ने भविष्य के लिए सारे विकल्प खुले रखे, 2027 विश्व कप को लेकर नहीं दिया स्पष्ट जवाब
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: भारतीय कप्तान ने भविष्य के लिए सारे विकल्प खुले रखे, 2027 विश्व कप को लेकर नहीं दिया स्पष्ट जवाब