फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa first test third day cape town live updates

टीम इंडिया-द.अफ्रीका के बीच तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द, नहीं फिकी एक भी गेंद

Mon, 08 Jan 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa first test third day cape town live updates
केपटाउन टेस्ट - फोटो : Cricket South Africa
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट हार्दिक पांड्या (93 रन और दो विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत रोमांच मोड़ पर पहुंच चुका है। लेकिन तीसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेकी जा सकी। केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। नाइट वॉचमैन कागिसो रबाडा 2* और हाशिम अमला 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका की बढ़त अब 142 रन की हो चुकी है और अभी उसके 8 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में ओपनर्स एडेन मार्करम (34) और डीन एल्गर ने 52 रन की साझेदारी करके दमदार शुरुआत दिलाई। हार्दिक पांड्या ने मार्करम को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। जल्द ही पांड्या ने डीन एल्गर (25) को विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट कराकर दूसरा शिकार किया। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने दोनों विकेट लिए।

इससे पहले हार्दिक पांड्या (93) की बेहतरीन पारी और भुवनेश्वर कुमार (25) के साथ हुई आठवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया की पहली पारी शनिवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन 73.4 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हुई। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 286/10 के स्कोर से टीम इंडिया 77 रन पीछे रही। 


टीम इंडिया की दूसरे दिन हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने जबर्दस्त वापसी कराई। 92 रन पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही टीम इंडिया को पांड्या-भुवी ने 191 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया।

मोर्ने मोर्केल ने भुवनेश्वर कुमार को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी का अंत किया। 8 रन के बाद ही हार्दिक पांड्या भी रबाडा की गेंद पर डी कॉक को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। रबाडा ने जसप्रीत बुमराह (2) को डीन एल्गर के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय पारी का अंत किया। मोहम्मद शमी 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वेर्नोन फिलेंडर और कागिसो रबाडा ने तीन-तीन विकेट लिए। मोर्ने मोर्केल और डेल स्टेन को दो-दो विकेट मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed