फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDIA vs Pakistan: some coincendence in this match

पाक के खिलाफ मैच में भी भारतीय गेंदबाजों की नायाब समानताएं

Sun, 28 Feb 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Feb 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
 INDIA vs Pakistan: some coincendence in this match

एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की एक दिलचस्प समानता के बाद पाकिस्तान के साथ मुकाबले में भी गेंदबाजों ने फिर उसी कारनामे को दोहरा दिया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बांग्लादेश के विरुद्ध मैच के दौरान भारत की ओर से 5 गेंदबाजों ने गेंद डाली और उनमें से 4 गेंदबाजों ने एक ही इकोनॉमी रेट के साथ रन दिए।

विज्ञापन


उस मैच में भारत की ओर 5 गेंदबाजों ने गेंदें फेंकी जिसमें से 4 गेंदबाजों ने अपने-अपने कोटे के 4-4 ओवर डाले और दिलचस्प तरीके से एक समान रन खर्च भी किए। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को छोड़कर अन्य 4 गेंदबाजों आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और हार्दिक पांड्या ने अपने स्पेल में 23-23 रन दिए। 4-4 ओवर में 23-23 रन देने के कारण इन चारों गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 5.75 ही रहा। एक और खास बात यह कि हार्दिक और जडेजा ने 11 गेंदों पर 0 रन दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पाक के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजों की ओर से 4 अनोखी समानताएं हुईं। भारत की ओर से 6 गेंदबाजों ने गेंदें डाली जिसमें 3 गेंदबाजों की इकोनॉमी रेट का अंत .67 रहा। आशीष नेहरा का इकोनॉमी रेट 6.67, जसप्रीत बुमराह (2.67) और रविंद्र जडेजा (3.67) रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के 2-2 गेंदबाजों ने लुटाए एक समान दिए रन

 INDIA vs Pakistan: some coincendence in this match

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में 6 में से 3 भारतीय गेंदबाजों के इकोनॉमी रेट में समानता के अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने क्रमशः 3 और 3.3 ओवर फेंकने के बाद 8-8 रन दिए। इसके बाद युवराज सिंह (2 ओवर) और रविंद्र जडेजा (3 ओवर) ने अपने स्पेल में 11-11 रन दिए।

भारत की ओर से 6 गेंदबाजों ने गेंद डाली लेकिन कोई भी अपने स्पेल के 4 ओवर पूरा नहीं कर सका। पांड्या ने सबसे ज्यादा 3.3 ओवर फेंके और उन्होंने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर पाक की पारी समेट दिया।


पाक गेंदबाजों की गेंदबाजी में भी दिखी ये कुछ समानताएं

 INDIA vs Pakistan: some coincendence in this match

अब बात करते हैं पाकिस्तान के गेंदबाजों की ओर से कुछ अनोखी समानताओं को लेकर। पाक की ओर से शुरुआती 3 गेंदबाजों के नाम की शुरुआत मोहम्मद से शुरू होता है। मोहम्मद आमिर, मोहम्मद सामी और मोहम्मद इरफान तीनों ही तेज गेंदबाज हैं और भारत के खिलाफ मैच में जोरदार गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

सामी और इरफान ने 4-4 ओवर में 16-16 रन दिए और उनका इकोनॉमी रेट 4.00 रहा। ये ही 3 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने मैच में 4-4 ओवर डाले।

स्पॉट फिक्सिंग के कारण प्रतिबंध का सामना करने वाले आमिर ने इस साल मैदान पर वापसी की। उन्होंने इस मैच में लाजवाब गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को 0 पर पवेलियन भेज दिया। भारत के पहले 3 विकेट पगबाधा के रुप में गिरे और ये सभी विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम में मोहम्मद का नाम भी जुड़ा रहा।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed