फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs England 1st Test Rajkot Day 4

IndVsEng: चौथे दिन का खेल खत्म, मैच ड्रॉ की ओर बढ़ा

Sun, 13 Nov 2016 04:29 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
India Vs England 1st Test Rajkot Day 4
हसीब हमीद - फोटो : espncricinfo

इग्लैंड ने 49 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शरुआत कर दी है। कप्तान कुक के साथ पहला टेस्ट खेल रहे हसीब हमीद मैदान पर हैं। कप्तान कोहली ने आक्रामक शुरुआत करते हुए एक तरफ से तेज और दूसरी तरफ से स्पिन गेंदबाज जड़ेजा से शुरुआत करवाई है। करियर का पहला टेस्ट खेल रहे हमीद ने अपना पहला अर्धशतक जड़ा। कप्तान कुक 45 और हमीद 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।  इंग्लैंड की कुल बढ़त 163 रन की हो गई है। 

विज्ञापन


राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच  राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन 4 विकेट पर 319 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।लेकिन भारत के अंतिम चार बल्लेबाजों ने 120 रन जोड़कर टीम इंडिया को 488 रन तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड को पहली पारी में 49 रनों की बढ़त हासिल हुई। इसमें रविचंद्रन अश्विन की 70 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। 
विज्ञापन


दिन की शुरुआत विराट और रहाणे ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 30 रन जोड़े लेकिन अंसारी की एक अंदर आती गेंद पर रहाणे गच्चा खा गए और इसके साथ ही  भारत को दिन का पहला और पहली पारी का 5वां झटका लगा। इसके बाद अच्छी लय में नजर आ रहे कप्तान विराट कोहली राशिद की गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए। विराट केवल 40 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

SCORECARD
टेस्ट क्रिकेट में विराट पहली बार हिट विकेट आउट  हुए हैं। इससे पहले वह साल 2011 में वनडे क्रिकेट में हिट विकेट हो चुके हैं। विराट टेस्ट क्रिकेट में हिट विकेट होने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं।  

अश्विन और साहा ने टीम इंडिया को शुरुआती इटकों से उबारने की कोशिश की। दोनों के बीच 103 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी पूरी की लेकिन जब यह साझेदारी 64 रन पर थी तब साहा मोइन अली की एक घूमती गेंद को नहीं समझ सके और गेंद को कट करने की कोशिश में विकेट कीपर के हाथों में कैच दे बैठे। साहा ने 35 रन बनाए। साहा के बाद रविंद्र जडे़जा बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वह भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। 12 रन बनाने के बाद  राशिद की गेंद पर हमीद को कैच दे बैठे। 

जड़ेजा के बाद उमेश यादव अश्विन का साथ देने आए,  लेकिन वह केवल 5 रन बना सके। यह टीम इंडिया को लगा नौवांं झटका था।  यादव राशिद का इस पारी में चौथा शिकार बने। अंत में अश्विन और शमी ने तेजी से दसवें विकेट के लिए  तेजी से 29 रन जोड़े। 
इंग्लैंड की ओर से राशिद ने 4 अंसारी और मोइन अली ने 2-2 और स्ट्रोक- ब्रॉड  ने 1-1 विकेट हासिल किए।

शुक्रवार को  तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट खोकर 319 रन बना लिए थे। टीम इंडिया इंग्लैंड से 537 रनों के स्कोर से  218 रन पीछे थी। 
तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा (124) और मुरली विजय (126) ने शतक जमाए।  हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक दोनों शतकवीर पवेलियन लौट गए, मगर दोनों ने संयम और तकनीक के साथ बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़े। नाइटवॉचमैन के रूप में आए अमित मिश्रा खाता खोले बिना ही अंसारी की गेंद पर पवेलियन लौट गए।


तीसरे दिन  इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तसरते नजर आए। विजय और पुजारा ने टेस्ट क्रिकट के अनुकुल गजब के शॉट खेले और बॉलरों को खूब तंग किया। इंग्लैंड के लिए ब्रॉड, स्टोक्स, अंसारी और राशिद को 1-1 विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed