फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे में चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या, अब मैदान पर दोबारा वापसी को बेकरार

Wed, 21 Nov 2018 11:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
INDIA VS AUSTRALIA: Hardik Pandya is all set to return into side after injury

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में हार्दिक पांड्या एक गंभीर हादसे का शिकार हुए। हालात इतने खराब हुए कि मैदान पर धराशायी हुए हार्दिक को स्ट्रैचर की मदद से बाहर ले जाना पड़ा।

INDIA VS AUSTRALIA: Hardik Pandya is all set to return into side after injury

कमर में लगी चोट के बाद अब दो महीने बाद पांड्या ने एक बार फिर मैदान पर वापसी की है। अब यह ऑलराउंडर जल्द से जल्द भारतीय टीम में वापसी को बेकरार है। खुद पांड्या ने अपनी वापसी को लेकर बयान दिया।

INDIA VS AUSTRALIA: Hardik Pandya is all set to return into side after injury

पांड्या ने कहा, 'मैं जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए फिट होना चाहता हूं। पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए मैं मुंबई में बॉलिंग सेशन कर रहा हूं। मैंने 60 दिन बाद बॉलिंग करना शुरू किया है। एक बार जब मैं वनडे क्रिकेट में कुछ ओवर गेंदबाजी कर लूंगा तो लय भी हासिल कर लूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
INDIA VS AUSTRALIA: Hardik Pandya is all set to return into side after injury

पांड्या को यह भी उम्मीद है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर जोरदार टक्कर देने की ताकत रखती है। पांड्या की माने तो, 'अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत मजबूत है। मुझे एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद है।'

विज्ञापन
INDIA VS AUSTRALIA: Hardik Pandya is all set to return into side after injury
क्रुणाल पांड्या

भारत के लिए 2016 में डेब्यू करने वाले हार्दिक छोटे प्रारूप में भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उनका लक्ष्य मई-जून में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट होना है। हालांकि हार्दिक खुद अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्हें खुशी है कि उनका भाई क्रुणाल भारतीय टीम में खेल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed