{"_id":"6b0812be3a23d6204e0ea0ac","slug":"ireland-men-s-cricket-team-set-for-maiden-pakistan-tour-with-six-one-day-matches-know-all-details-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी आयरलैंड: दोनों टीमों के बीच होगी सीरीज, कहां होंगे मुकाबले; देखें कार्यक्रम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी आयरलैंड: दोनों टीमों के बीच होगी सीरीज, कहां होंगे मुकाबले; देखें कार्यक्रम
Thu, 26 Nov 2026 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:36 PM IST
सार
पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच अगले साल की शुरुआत में वनडे सीरीज होगी। पहली बार होगा जब आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड
- फोटो : ICC
विस्तार
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी जिसमें वह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में छह वनडे मैच खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुरू में जिम्बाब्वे को तीसरी टीम के रूप में रखकर त्रिकोणीय सीरीज की योजना बनाई थी, लेकिन अफ्रीकी देश ने हाल ही में विभिन्न कारणों से पाकिस्तान की यात्रा करने में असमर्थता जताते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।
लाहौर में होंगे सभी मुकाबले
आयरलैंड की टीम पहली बार पाकिस्तान में खेलेगी। वह अपने इस दौरे में तीन मैच पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान ए) और फिर इतने ही वनडे मैच पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलेगी। आयरलैंड की टीम नौ जनवरी को लाहौर पहुंचेगी और 13 से 17 जनवरी तक पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद आयरलैंड 20 से 24 जनवरी तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। सभी छह मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।