फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच कंगारू खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा, पहले टी-20 में इनसे बचकर विराट

Wed, 21 Nov 2018 10:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
5 Australian cricketers who can spoil Indian cricket team party in first t 20 at Brisbane

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन महीने तक चलने वाली सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। शुरुआत टी-20 से होगी। मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में दोपहर एक बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। 



बॉल टेंपरिंग के चलते अपने दो मुख्य खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर रही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। इस टीम के पास अभी भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर कभी भी मैच का रूख पलट सकते हैं।

आइए मिलवाते हैं ऐसे पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से...

5 Australian cricketers who can spoil Indian cricket team party in first t 20 at Brisbane
आरोन फिंच

आरोन फिंच

बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे आरोन फिंच ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी अकेले ही मैच का रूख अपने नाम कर सकते हैं। पिछले 5 इंटरनेशनल टी-20 में उनके बल्ले से सिर्फ 12 रन ही निकले हैं। मगर हमें भूलना नहीं होगा कि इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के नाम इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में दो शतक हैं।

5 Australian cricketers who can spoil Indian cricket team party in first t 20 at Brisbane
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल

टी-20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल किसी परिचय के मोहताज नहीं। इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में दो शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सी बल्ले के साथ-साथ गेंद और फिल्डिंग से भी कमाल दिखना जानते हैं। मैदान के हर कोने में शॉट लगाने की क्षमता रखने वाले मैक्सी से विराट एंड कंपनी को संभल कर रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Australian cricketers who can spoil Indian cricket team party in first t 20 at Brisbane
क्रिस लिन

क्रिस लिन

तूफानी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज अपनी तेज पारियों के लिए पहचाने जाते हैं। एक बार अगर उन्हें शुरुआत मिल गई तो फिर क्रिल लिन को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते हुए उन्होंने हर किसी को अपना मुरीद बना दिया था।

विज्ञापन
5 Australian cricketers who can spoil Indian cricket team party in first t 20 at Brisbane
डार्सी शॉर्ट

डार्सी शॉर्ट 

डार्सी शॉर्ट को टी-20 क्रिकेट का मास्टर कहा जाता है। लीग क्रिकेट, बिग बैश में उन्होंने जमकर रन बनाए। यही वजह थी कि आईपीएल 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा और मौका भी दिया। मगर वहां वे उतने कामयाब नहीं हो पाए। 15 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले डार्सी ने 4 अर्धशतक लगाए हैं। अपना दिन होने पर किसी भी टीम की गेंदबाजी लाइन-अप की बखिया उधेड़ने में माहिर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed