भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से शुरू हो रहे तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका से टी-20 सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया अलग प्रारूप और अपेक्षाकृत मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैदान में उतरेगा। दो मजबूत टीमों के बीच होने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले में रोमांच अपने पूरे शिखर पर पहुंच सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले वन-डे के लिए विराट किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं?
INDvAUS: इन 11 खिलड़ियों के दम पर कंगारुओं को मात देने उतरेगी टीम इंडिया
ओपनर्स
ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा का एक छोर संभालना तय है जबकि दूसरे छोर से फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन के बीच कड़ी होड़ है।
मिडिल ऑर्डर
शिखर और राहुल दोनों के प्लेइंग इलेवन में रहने के चलते विराट नीचे उतर सकते हैं। ऐसा उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है। हालांकि, तीन मैचों यह सीरीज है। इस लिहाज से विराट पहले वन-डे में धवन के साथ जा सकते हैं और वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। पहले वन-डे में राहुल को बाहर रखा जा सकता है। वहीं, नंबर चार पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करना लगभग तय है।
विकेटकीपर/ऑलराउंडर्स
ऋषभ पंत का विकेटकीपिंग करना तय है। मनीष पांडे और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
गेंदबाजी
टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। इसमें शमी, बुमराह और शार्दुल को जगह मिल सकती है। वहीं, स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव का साथ जडेजा दे सकते हैं।