{"_id":"3359862ba8a16bbad301cd47ce27fa6d","slug":"india-u19-captain-vijay-zol-suspended-for-a-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरे फंसे भारतीय कप्तान, पहले मैच हारे फिर बैन भी झेला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुरे फंसे भारतीय कप्तान, पहले मैच हारे फिर बैन भी झेला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
जूनियर टीम इंडिया के कप्तान विजय जोल को दोहरा झटका लगा है। पहले उनकी अगुवाई में टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई और इसके बाद उन पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी गत वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान विजय जोल को शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में
आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।
जबकि टीम के एक अन्य खिलाड़ी ऑफ स्पिनर आमिर गनी को कड़ी फटकार लगाई गई है। निलंबित होने के कारण जोल सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले प्ले-ऑफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 30वें ओवर में जोल ने गेंदबाज कुलदीप यादव की बॉल पर बेन ड्यूकेट का मिड-विकेट पर कैच लपका था और इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज की ओर आक्रामकता से अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
वहीं, इंग्लैंड की पारी के 26वें ओवर में अपनी बॉल पर ईडी बर्नाड को संजू सैमसन के हाथों कैच कराने के बाद गनी ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।