फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India’s assistant coach Ryan ten Doeschate provided an update on Rishabh Pant’s fitness ahead of fourth test

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत का विकेटकीपिंग करना मुश्किल, टेन डस्काटे ने फिटनेस पर दी जानकारी

Thu, 17 Jul 2025 08:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले टेन डस्काटे ने बेकेनहैम में मीडिया से बात की और खुलासा किया कि पंत मैच से पहले बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन टीम प्रबंधन उनकी अंगुली की चोट को लेकर सतर्कता बरत रहा है।

विज्ञापन
India’s assistant coach Ryan ten Doeschate provided an update on Rishabh Pant’s fitness ahead of fourth test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने ऋषभ पंत की फिटनेस पर जानकारी दी और इस बात के संकेत दिए कि मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उनके विकेटकीपिंग करने पर फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है। पंत को तीसरे टेस्ट के दौरान अंगुली में चोट लगी थी जिस कारण वह विकेट के पीछे जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे थे। हालांकि, वह बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। अब चौथे टेस्ट मैच में भी पंत के विकेटकीपिंग करने पर संशय है।
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान लगी थी चोट 
पंत को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन चोट लगी थी और फिर वह पूरे मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर सके थे। पंत की जगह विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभाली थी। पंत को बल्लेबाजी के दौरान भी दिक्कतें हो रही थी। उन्होंने पहली पारी में 74 और दूसरे पारी में नौ रन बनाए थे। महत्वपूर्ण चौथे टेस्ट से पहले टेन डस्काटे ने बेकेनहैम में मीडिया से बात की और खुलासा किया कि पंत मैच से पहले बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन टीम प्रबंधन उनकी अंगुली की चोट को लेकर सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डस्काटे ने कहा, 'वह टेस्ट से पहले मैनचेस्टर में बल्लेबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता कि आप पंत को टेस्ट से बाहर रखेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने तीसरे टेस्ट में काफी दर्द के साथ बल्लेबाजी की और अब उनकी अंगुली के लिए यह आसान होता जाएगा।' डस्काटे ने साथ ही बताया कि विकेटकीपिंग करना पंत की रिकवरी प्रक्रिया की अंतिम बाधा होगी। उन्होंने कहा कि टीम लॉर्ड्स जैसे स्थिति दोबारा नहीं चाहती जहां उन्हें बीच पारी में विकेटकीपर बदलना पड़ा था। 
विज्ञापन

पंत ने गुरुवार को नहीं किया अभ्यास
डस्काटे ने कहा, 'विकेटकीपिंग इस प्रक्रिया (रिकवरी) का आखिरी हिस्सा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह विकेटकीपिंग कर सके। हम दोबारा उस दौर से नहीं गुजरना चाहते जहां हमें पारी के बीच में ही विकेटकीपर बदलना पड़े।' टीम पंत को पूरी तरह से फिट होने के लिए जितना हो सके उतना समय दे रही है। चोटिल अंगुली को आराम देने और मैनचेस्टर टेस्ट से पहले पूरी तरह से ठीक होने की संभावना बढ़ाने के लिए उन्होंने गुरुवार को ट्रेनिंग से दूरी बनाए रखी। 

डस्काटे ने कहा, आज पंत ने आराम किया और जितना हो सके अंगुली दिखाने की कोशिश कर रहे थे। उम्मीद है कि मैनचेस्टर में पहले सेशन में खेलने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। वह समीकरण में हैं, लेकिन मेरा मतलब है कि अगर पंत फिट रहे, तो वह अगला टेस्ट खेलेंगे और दोनों ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed