{"_id":"5b3c16854f1c1b8a288b4772","slug":"india-a-team-won-tri-odi-series-to-beat-england-lions-by-5-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ए ने जीती ट्राई वन-डे सीरीज, इंग्लैंड लायंस को दी पांच विकेट से करारी शिकस्त ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया ए ने जीती ट्राई वन-डे सीरीज, इंग्लैंड लायंस को दी पांच विकेट से करारी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
इंडिया ए टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक चाहर (3/58), खलील अहमद (3/48) और शार्दुल ठाकुर (2/42) की उम्दा गेंदबाजी के बाद ऋषभ पंत (64 रन नाबाद, 62 गेंद), मयंक अग्रवाल (40 रन, 41 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (44 रन, 44 गेंद) की शानदार पारियों के दम पर भारत ए ने इंग्लैंड लायंस को पांच विकेट से शिकस्त देकर त्रिकोणीय वन-डे सीरीज का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम हैन 108 और लियम लिविंगस्टोन 83 की मदद से निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 264 रन बनाए। भारत ने 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 267 रन बनाकर लक्ष्य का हासिल कर लिया। पंत ने क्रुणाल पांड्या (34) के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट 71 रन की साझेदारी कर टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हनुमा विहारी ने 37 और शुभमन गिल ने 20 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन