फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs WI W: indian womens team won second odi by 115 runs harleen deol hit century scorecard

IND W vs WI W: दूसरे वनडे में भारत की विंडीज पर 115 रन से जीत, दर्ज की अजेय बढ़त, हरलीन देओल ने जड़ा शतक

Tue, 24 Dec 2024 09:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 24 Dec 2024 09:30 PM IST
सार

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने हरलीन देओल की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46.2 ओवर में 243 रन ही बना सकी। भारत के लिए प्रिया मिश्रा ने तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
IND W vs WI W: indian womens team won second odi by 115 runs harleen deol hit century scorecard
हरलीन देओल-स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 115 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब टीम की नजर तीसरे मैच (27 दिसंबर) में जीत के साथ विंडीज टीम का सूपड़ा साफ करने पर होगी। वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने हरलीन देओल की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। इससे पहले टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2017 में दो विकेट पर 358 रन बनाये थे।  यह वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46.2 ओवर में 243 रन ही बना सकी। भारत के लिए प्रिया मिश्रा ने तीन विकेट चटकाए। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 211 रन से जीता था।
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत को कायम नहीं रख सकी वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने बड़े लक्ष्य का पीछा सतर्कता से शुरू किया लेकिन दीप्ति  ने छठे ओवर में छक्का खाने के बाद कियान जोसेफ (16) को पवेलियन की राह दिखा कर भारत को पहली सफलता दिलाई। नेरिसा क्राफ्टन 17 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 13 रन बनाकर तितास की गेंद पर उन्हीं को कैच देकर आउट हुई। प्रिया ने रशादा विलियम्स को रनआउट कर वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका को मिला डॉटिन का विकेट
क्रीज पर आईं डियांड्रा डॉटिन (10) ने तितास और प्रिया के खिलाफ चौका लगाया जिससे वेस्टइंडीज ने 13 ओवर में 50 रन पूरे किए। रेणुका ने 17 ओवर में डॉटिन को बोल्ड कर मैच पर भारत का दबदबा कायम किया। पारी का आगाज करने के बाद से बेहद रक्षात्मक बल्लेबाजी कर रही मैथ्यूज ने अब आक्रामक तेवर के साथ लगातार अंतराल पर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजना शुरू किया। उन्होंने कैंपबेल के साथ तेजी से रन जुटाने जिससे टीम ने 22वें ओवर में 100 और 30वें ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार किया।

हेली मैथ्यूज का शतक
दोनों की आक्रामक शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज की टीम कुछ समय तक भारतीय खेमे को परेशान करने में सफल रही लेकिन 34वें ओवर में तितास की गेंद पर कैंपबेल के आउट होने के बाद दीप्ति ने आलिया ऑलेन को खाता खोले बगैर चलता किया। दीप्ति के इसी ओवर में मैथ्यूज ने 99 गेंद में अपना शतक पूरा किया। मैथ्यूज इसके बाद पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द में दिखी। उन्होंने फिजियो के इलाज लेने के बाद खेलना जारी रखा लेकिन प्रतिका की गेंद को जेमिमा के हाथों में खेल गयी। उनके आउट होते ही वेस्टइंडीज की हार पक्की हो गई।
विज्ञापन

हरलीन ने रखी जीत की नींव
हरलीन (115) ने 103 गेंद की पारी में 16 चौके जड़े। उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन शानदार साझेदारियां की। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए प्रतिका रावल (76) के साथ 75 गेंद में 62, तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) के साथ 41 गेंद में 43 और चौथे विकेट के लिए जेमिमा रोड्रिग्स (52) के साथ 71 गेंद में 116 रन की आक्रामक साझेदारी की।

इससे पहले शानदार लय में चल रही स्मृति मंधाना ने 47 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन बनाने के अलावा प्रतिका के साथ भारत को लगातार दूसरे मैच में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के साथ शानदार शुरुआत दिलाई। प्रतिका ने 86 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। जेमिमा ने आखिरी ओवरों में 36 गेंद की तेजतर्रार पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा।
 

98 गेंदों में सैकड़ा किया पूरा
भारतीय प्रबंधन हरलीन के शतक से खुश होगा क्योंकि इस पारी के दौरान उन्होंने यह साबित किया कि वह ऑफ के साथ साथ लेग साइड में सहजता से रन बना सकती हैं। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज को क्षेत्ररक्षकों के बीच गेंद खेलकर रन चुराने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने शमीलिया कॉनेल की गेंद पर चौका लगाकर 98 गेंद में अपना पहला शतक पूरा किया।

मंधाना और रावल ने निभाई शतकीय साझेदारी
मंधाना और रावल ने शुरुआती विकेट के लिए केवल 16.3 ओवर में 110 रन जोड़कर मेजबान टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। मंधाना के रन आउट होने के बाद भी प्रतिका किसी तरह की परेशानी में नहीं दिखी। उन्होंने 58 गेंदों में अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि जायदा जेम्स की गेंद पर अतिरिक्त उछाल से सामंजस्य बैठाने में विफल रही और शॉर्ट मिडविकेट पर कियाना जोसेफ को कैच देकर आउट हो गईं।

34 गेंदों में जेमिमा के पचास रन पूरे
कप्तान हरमनप्रीत कौर एफी फ्लेचर के खिलाफ आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गईं। वेस्टइंडीज ने हरमनप्रीत के आउट होने के बाद राहत की सांस ली, लेकिन जेमिमा ने क्रीज पर आते ही बड़े शॉट खेलकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस बल्लेबाज ने महज 34 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने शमीलिया के एक ओवर में चार चौके जड़े। हरलीन इसके बाद कियाना की गेंद पर आउट हुईं, लेकिन उनके पवेलियन लौटने से पहले टीम का बड़ा स्कोर सुनिश्चित हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed