फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SA ODI: Gautam Gambhir said Talks about split coaching surprising talks about IPL team owner

Gautam Gambhir: स्प्लिट कोचिंग की मांग पर भड़के कोच गंभीर, IPL टीम मालिक को लताड़ा; कहा- अपने दायरे में रहें

Sun, 07 Dec 2025 08:27 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Dec 2025 08:27 AM IST
सार

गौतम गंभीर ने स्प्लिट कोचिंग की चर्चाओं को हैरान करने वाला बताते हुए कहा कि आईपीएल टीम मालिकों और बाहरी लोगों को टीम प्रबंधन के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम की हालिया हार को गलत वजहों से जोड़कर अनावश्यक बहस छेड़ी जा रही है।

विज्ञापन
IND VS SA ODI: Gautam Gambhir said Talks about split coaching surprising talks about IPL team owner
गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही स्प्लिट कोचिंग की चर्चाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज हार के बाद कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों और एक आईपीएल टीम के मालिक ने लाल और सफेद गेंद के लिए अलग-अलग कोच रखने की राय दी थी। इसी पर गंभीर ने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे बयान हैरान करने वाले हैं और सभी को अपने-अपने डोमेन (दायरे) में रहना चाहिए।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलोचकों पर बरसे गंभीर
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर वनडे सीरीज जीत ली, जिसके बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'देखिए, बहुत सारी बातें हुईं क्योंकि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए (टेस्ट सीरीज में)। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि किसी भी मीडिया या पत्रकार ने एक बार भी यह नहीं लिखा कि हमारा पहला टेस्ट मैच (कोलकाता में) कप्तान (शुभमन गिल) के बिना खेला गया था, जिन्होंने दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की (गर्दन की चोट के कारण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल टीम के मालिक पर भड़के गंभीर
इस दौरान गंभीर ने इशारों-इशारों में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने ऐसी बातें भी कहीं, जिनका क्रिकेट से कोई ताल्लुक नहीं था। गंभीर ने आगे कहा, 'एक आईपीएल टीम मालिक ने भी स्प्लिट कोचिंग पर लिख दिया। ये सब वाकई आश्चर्यजनक है। जरूरी है कि लोग अपने दायरे में रहें। हम अगर किसी की भूमिका में दखल नहीं देते, तो उन्हें भी हमारी भूमिका पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने की थी अलग कोच की मांग
भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार के बाद पार्थ जिंदल ने सफेद गेंद और लाल गेंद प्रारूप में अलग-अलग कोच की मांग की थी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'घर में इतनी बुरी तरह हार… यकीन नहीं होता! हमारी टेस्ट टीम को इतने कमजोर रूप में मैंने पहले कभी नहीं देखा। जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को नहीं चुना जाता, तो यही होता है। यह टीम उस गहराई और मजबूती को बिल्कुल भी नहीं दर्शाती, जो हमारे पास टेस्ट क्रिकेट में है। अब समय आ गया है कि बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड बॉल कोच नियुक्त करे।'

बदलाव के दौर से गुजर रही टीम
गंभीर ने टेस्ट टीम में चल रहे बदलाव के दौर और गिल की अनुपस्थिति को टीम की हार का महत्वपूर्ण कारण बताया। उन्होंने कहा, 'मैं बहाने नहीं बनाता, लेकिन सच बताना जरूरी है। जब आप बदलाव के दौर में हों और आपका कप्तान, जो आपके मुख्य बल्लेबाज भी हैं उपलब्ध न हो, तो परिणाम प्रभावित होना स्वाभाविक है। लेकिन इस पर किसी ने बात नहीं की।' उन्होंने पिचों और अन्य बातों पर हुई चर्चाओं को भी बेवजह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed