फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd T20 Series Match Odisha Weather: Barabati Stadium Cuttack Odisha Weather Forecast Update

IND vs SA 2nd T20 Pitch Report Weather Update: कटक में चहल-शम्सी कर सकते हैं कमाल, जानें कैसा होगा मौसम और पिच का हाल

Sun, 12 Jun 2022 01:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 01:33 PM IST
सार

कटक की पिच हमेशा से ही स्पिन गेंदबाजों की मददगार रही है। ऐसे में युजवेन्द्र चहल इस मैच में कमाल कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Series Match Odisha Weather: Barabati Stadium Cuttack Odisha Weather Forecast Update
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। दिल्ली में हुए पहले मैच में पिच से बल्लेबाजों को खासी मदद मिली थी और दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाया था और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया था। हालांकि, कटक में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन


कटक की पिच हमेशा से ही गेंदबाजों की मददगार रही है। तीनों फॉर्मेट में यहां स्पिन गेंदबाजों का जलवा रहा है। दूसरे टी20 मैच में भी स्पिन गेंदबाज निर्णायक साबित हो सकते हैं। इस पिच पर 150-170 के बीच का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 
विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?
कटक में मैच के दिन तापमान बहुत ज्यादा रहेगा और नमी की मात्रा भी बहुत ज्यादा रहेगी। यह मैच शाम सात बजे शुरु होगा और उस समय हवा में नमी 88 फीसदी के करीब होगी। वहीं रात 11 बजे के करीब मैच खत्म होने के समय तक नमी बढ़कर 96 फीसदी हो जाएगी। वहीं, तापमान 29 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। मैच के दौरान आसमान में 49 फीसदी बादल रहेंगे, लेकिन मैच खत्म होने तक बादल 35 फीसदी बचेंगे। मैच आगे बढ़ने के साथ ओस की मात्रा बढ़ेगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। 

कैसी रहेगी पिच?
कटक के मैदान में दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत को 96 रन पर समेट दिया था। हालांकि, इस मैदान पर अब तक दो ही टी20 मैच हुए हैं। दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन श्रीलंका को 100 रन के अंदर समेट दिया था। इस पिच पर हमेशा से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली है और इस मैच में भी ऐसा होने के आसार हैं। 150-170 के बीच का स्कोर चुनौतीपूर्ण रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed