Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Tom Latham Reveals New Zealands Playing XI Strategy for Wellington Test Confirms Three Fast Bowlers

भारत vs न्यूजीलैंड: पहले टेस्ट में क्या होगी कीवियों की रणनीति, कितने तेज गेंदबाज होंगे शामिल? लाथम का खुलासा

Wed, 18 Nov 2026 02:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की रणनीति का कप्तान टॉम लाथम ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में तीन तेज गेंदबाज शामिल होंगे।

विज्ञापन
IND vs NZ: Tom Latham Reveals New Zealands Playing XI Strategy for Wellington Test Confirms Three Fast Bowlers
टॉम लाथम - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से पहले कीवी कप्तान टॉम लाथम ने टीम की रणनीति का खुलासा कर दिया है। लाथम ने साफ किया है कि न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि टीम के पास तेज गेंदबाजी में अच्छे विकल्प मौजूद हैं और पूरी सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी संयोजन में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या होगी न्यूजीलैंड की रणनीति?
मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉम लाथम ने कहा कि टीम फिलहाल पूरी सीरीज के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय पहले टेस्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, 'हम तीन तेज गेंदबाज और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाएंगे। हमारे पास कई ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जो लगभग पूरी तरह फिट हैं। यह पहले से तय करना मुश्किल है कि कौन सा खिलाड़ी कितने मैच खेलेगा। हम परिस्थितियों और खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए लचीला रुख अपनाएंगे। अगले छह-सात हफ्तों में स्थिति के अनुसार फैसले लिए जाएंगे, लेकिन फिलहाल हमारा मुख्य फोकस भारत के खिलाफ पहला टेस्ट है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका नहीं है न्यूजीलैंड का फोकस
लाथम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि टीम का ध्यान अंक तालिका के बजाय अपने प्रदर्शन और उन चीजों पर रहेगा, जिन्हें खिलाड़ी मैदान पर नियंत्रित कर सकते हैं। कीवी कप्तान ने कहा, 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल मेरा फोकस नहीं है। हम उन चीजों को नियंत्रित करेंगे, जो हमारे हाथ में हैं। हम अपने अंदाज में क्रिकेट खेलेंगे और जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका हासिल करने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन

IND vs NZ: Tom Latham Reveals New Zealands Playing XI Strategy for Wellington Test Confirms Three Fast Bowlers
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
बुमराह को बताया वर्ल्ड क्लास गेंदबाज
  • भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर लाथम ने माना कि वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। उन्होंने बुमराह के अनोखे गेंदबाजी एक्शन, गेंद को दोनों तरफ मूव कराने की क्षमता और अलग-अलग परिस्थितियों में प्रभावी प्रदर्शन करने की काबिलियत की तारीफ की।
  • लाथम ने कहा, 'बुमराह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। कई खिलाड़ियों ने उनका सामना किया है, चाहे वह लंबे प्रारूप का क्रिकेट हो या छोटा प्रारूप। उनका गेंदबाजी एक्शन काफी अलग है और बल्लेबाजों को इसकी आदत डालना आसान नहीं होता। यहां की पिच पर भी वह हमारे लिए बड़ी चुनौती होंगे।'
  • उन्होंने आगे कहा कि न्यूजीलैंड ने बुमराह जैसे गेंदबाजों का सामना करने के लिए अच्छी तैयारी की है। हालांकि, टीम का ध्यान सिर्फ बुमराह पर नहीं, बल्कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों पर रहेगा। लाथम के मुताबिक, टीम ने आगामी मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की है और उसे उम्मीद है कि न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में मजबूत शुरुआत करने में सफल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed