{"_id":"61ae1e3297a9d64ecf184fd7","slug":"ind-vs-nz-sanjay-bangar-said-ravichandran-ashwin-can-break-muralitharan-s-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा- भारत का यह गेंदबाज तोड़ सकता है मुरलीधरन का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा- भारत का यह गेंदबाज तोड़ सकता है मुरलीधरन का रिकॉर्ड
Mon, 06 Dec 2021 07:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:59 PM IST
सार
कई खिलाड़ियों का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में इन चारों खिलाड़ियों के विकेट का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की सोच इसके ठीक उलट है।
विज्ञापन
अश्विन के नाम रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने न्यूजीलैंड को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत में रविचंद्रन अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुंबई टेस्ट में कुल आठ विकेट लिए। अश्विन ने 81 टेस्ट में 24.13 की औसत से कुल 427 विकेट लिए हैं और कपिल देव (434) के रिकॉर्ड से बस सात विकेट दूर हैं। इसके बाद उनसे आगे सिर्फ भारत के अनिल कुंबले रह जाएंगे। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट हैं।
मुरलीधरन के नाम है सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने टेस्ट करियर में 800 विकेट चटकाए हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न हैं। उन्होंने 708 विकेट चटकाए हैं। तीसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन हैं, जिनके नाम 632 विकेट दर्ज है और इसक इन चारों का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा किसी भी बाद कुंबले का नाम आता है।
बांगर का मानना है कि अश्विन तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
कई खिलाड़ियों का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में इन चारों खिलाड़ियों के विकेट का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की सोच इसके ठीक उलट है। बांगर का मानना है कि अश्विन इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और टेस्ट में विश्व के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।
विज्ञापन
अश्विन को लंबे समय तक रहना होगा फिट
संजय को लगता है कि अश्विन के पास यह मुकाम हासिल करने के सभी हुनर हैं। स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम के दौरान बांगर ने अश्विन को लेकर कहा कि अगर अश्विन लंबे समय तक फिट रहे तो मुरलीधरन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं। मुरलीधरन खुद इस बात को मान चुके हैं कि टेस्ट में कोई उनका रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो वह रविचंद्रन अश्विन हैं। तो इसमें ज्यादा हैरानी नहीं होनी चाहिए।
लंबे स्पैल फेंकने में माहिर हैं रविचंद्रन अश्विन
बांगर ने कहा कि जिस तरह के लंबे स्पैल अश्विन फेंकते हैं, वह तारीफ योग्य है। उन्होंने टी-20 में भी भारतीय टीम में वापसी की है और इस समय शानदार फॉर्म में हैं। अश्विन ने अपनी ऑफ स्पिन पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसलिए मुझे लगता है कि वह मुरलीधरन को पीछे छोड़ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अश्विन ने वसीम अकरम, शॉन पोलक, हरभजन सिंह के टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
इस साल टेस्ट क्रिकेट में अश्विन सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने एक कैंलेडर ईयर में चौथी बार 50 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले अश्विन पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। अनिल कुंबले और हरभजन सिंह तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं।