IND vs NZ: पहले टेस्ट में साहा की जगह पंत को मिली टीम में जगह, हर्षा भोगले ने जताई नराजगी
- वेलिंग्टन में खेला जा रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच
- बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का खेल हो सका
- भारत ने 122 रन पर गंवाए अपने पांच विकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन में शुरू हो चुका है। विराट कोहली ने इस मैच के लिए टीम में एक बड़ा बदलाव करते हुए रिधिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया है। हालांकि टीम प्रबंधन द्वारा किए गए इस बदलाव से हर्षा भोगले नाखुश दिखे और ट्वीटर पर कई ट्वीट्स के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की।
हर्षा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "अभी उठा और देखा साहा बाहर है। हमें भारत के प्रत्येक युवा कीपर को यह बताना होगा कि स्टंप के पीछे की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की बजाय उसके सामने कुछ रन बनाने पर ध्यान लगाओ। निराश।"
Just up and see Saha is left out. We have just told every young keeper in India not to bother becoming the best in the world behind the stumps and instead focus on getting a few more runs in front of them. Disappointed.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) February 21, 2020
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब किसी बड़े कॉन्सर्ट से श्रेया घोषाल को बाहर कर दिया जाए सिर्फ इसलिए क्योंकि दूसरी लड़की गिटार थोड़ा बेहतर बजा लेती है।" हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
हर्षा ने इसके बाद अपने पहले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे गलत मत समझिए। यह पंत के बारे में नहीं है। आप टेस्ट में पांच बेहतरीन बल्लेबाज, चार बेहतरीन गेंदबाज, एक विकेटकीपर और छठे नंबर के लिए नंबर छह के लिए एक कोई अन्य कौशल के बारे में सोचते हैं। अगर ऐसा है तो मैं उम्मीद करता हूं कि वो अच्छा करे क्योंकि वो एक विशेष खिलाड़ी है, मगर साहा के लिए दुःख हुआ"।
Don't get me wrong. This isn't about Pant. Just think in tests you pick your best five batsmen, best four bowlers, best keeper and think about a secondary skill for number six, if at all. I hope he does well because he is a gifted young player but feel for Saha. #Lastword. https://t.co/OJwatdbLeb
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) February 21, 2020
हालांकि हर्षा ने जडेजा की जगह अश्विन के चुने जाने पर खुशी जताई और इशांत की वापसी पर भी उत्साहित दिखे। बता दें कि ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 और वनडे दोनों ही सीरीज में मौके नहीं मिले थे और पहले टेस्ट के लिए भी साहा की चर्चा अधिक थी।
इन सबके बीच मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चायकाल तक 122 रन पर अपने पांच शुरुआती विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद बारिश की वजह से पहले दिन का खेल 55 ओवर के बाद ही खत्म करना पड़ा। मेहमान टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत क्रीज पर बने हए थे।