{"_id":"602b92b0348be73cf675d98b","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-winning-note-and-press-conference-after-defeating-england-in-2nd-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद विराट ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, चेन्नई के दर्शकों को बताया समझदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद विराट ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, चेन्नई के दर्शकों को बताया समझदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली बहुत खुश हैं। उन्होंने यहां चेपॉक स्टेडियम में चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद अलग-अलग पहलुओं पर बात की। कोहली ने पिच के साथ-साथ दर्शकों की मौजूदगी पर भी खुलकर अपनी बात रखी।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
कोहली ने दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री पर कहा कि पहले टेस्ट में जब दर्शक मैदान पर नहीं थे, तो एनर्जी कम लग रही थी। लेकिन इसके बाद हम धीरे-धीरे एकजुट हुए और रणनीति बदली। इस मैच में दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला। चेन्नई के दर्शक बहुत समझदार हैं। मुझे भी प्रेरित होने के लिए दर्शकों की जरूरत होती है और यहां वह मिला।'
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter@BCCI
कोहली ने परिस्थितियों और टॉस के बारे में पूछने पर कहा, 'हमने इस पिच पर दोनों पारियों में 600 से अधिक रन बनाए। हम घबराए नहीं। चेन्नई की इस पिच पर जहां तक टॉस जीतने की बात है तो उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। हमने तीसरे दिन भी बढ़िया बल्लेबाजी की। यह कहना गलत होगा कि टॉस से फर्क पड़ता है। चाहे पिच पर घास हो या नहीं, दोनों टीमों को समान मौका मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : screenshot from twitter video
विराट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उसने शानदार कीपिंग की। उसने ऑस्ट्रेलिया में काफी मेहनत की है और अपना वजन भी घटाया। हम उसे और मजबूत होते देखना चाहते हैं क्योंकि हमें पता है कि टीम इंडिया में उसकी काफी अहमियत है।'
विज्ञापन
5 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : social media
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'कई बार गेंदबाजों को प्रोत्साहन की जरूरत होती है। इसलिए मैं दर्शकों को भी उत्साहित करता रहता हूं। हमने मैदान पर अच्छा रवैया दिखाया। इस पिच पर हमारी बल्लेबाजी शानदार रही। हम घबड़ाए नहीं। टर्न और बाउंस से हम प्रभावित नहीं हुए। दोनों इनिंग में 600 रन से अधिक बनाए तो पता था हमारे गेंदबाज बाकी काम कर देंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।